Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

यादविंद्र गोमा ने हलेड़ में किया जल शक्ति उप मंडल कार्यालय भवन का शिलान्यास

कहा... 43 लाख रुपए की लागत से 6 माह के भीतर बनकर तैयार होगा भवन

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयसिंहपुर , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 15:06 IST

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को ग्राम पंचायत हलेड़ में 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय हारसी स्थित हलेड़ के भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन निशु मोंगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री ने हलेड़ और आसपास की पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि इस नए उप मंडल कार्यालय के खुलने से कुल 17 पंचायतें सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। स्थानीय निवासियों को पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लंबागांव तक जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस भवन का निर्माण कार्य 6 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लंबागांव में जल शक्ति विभाग का मंडल खुलवाने के बाद, उप मंडल कार्यालय खुलवाने के चलते जन कल्याण और विकास की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग को सुना है और इससे लोगों की जल शक्ति विभाग की सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए, मंत्री ने कहा कि हलेड़ - मुंगल सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही इसका नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद नील कमल के नाम पर हलेड़ स्कूल का नामकरण किया गया है। 

उन्होंने यह कहा कि सड़क के साथ नालों के निर्माण के लिए खंड विकास कार्यालय से 6 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत करवा दी गई है, और स्थानीय मांग पर उन्होंने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपए अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हलेड़ में 20 लाख रुपए की लागत से एक खेल मैदान के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

एपीएमसी चेयरमैन निशु मोंगरा ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जयसिंहपुर की सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए 23 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पंचरुखी में प्रस्तावित सब्जी मंडी भवन का भी निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आज ही भूमि का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कमलजीत, तहसीलदार ललित कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार, सचिव एपीएमसी शगुन सूद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सरवन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड कुलदीप शर्मा, कांग्रेस नेता ओपी धीमान, केसर कटोच सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD