Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

स्वावलंबन-2025 – कर्टेन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस

Military, Indian Navy, Swavlamban 2025, NIIO Seminar Swavlamban 2025, VAdm Sanjay Vatsayan, Vice Chief of the Naval Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 12:52 IST

भारतीय नौसेना के नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन (एनआईआईओ) सेमिनार – स्वावलंबन- 2025 के चौथे संस्करण के लिए कर्टेन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वीएडीएम संजय वात्स्यायन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

25 से 26 नवंबर 2025 तक दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित होने वाले स्वावलंबन-2025 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख (वीसीएनएस) ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना के नवाचार और स्वदेशीकरण प्रयासों तथा भारतीय उद्योगों के योगदान को उजागर करेगा, साथ ही तकनीकी प्रगति पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो देश की रक्षा क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा सकती है। 

उन्होंने बताया कि स्वावलंबन-2025 देश की बदलती सुरक्षा आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए उभरती और क्रांतिकारी तकनीकों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख ने रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में नौसेना की निरंतर प्रगति को रेखांकित किया, जो स्वावलंबन-2025 का विषय, 'नवाचार और स्वदेशीकरण के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य' के साथ संरेखित है, जो परिचालन चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक और अत्याधुनिक समाधानों पर नौसेना के फोकस पर प्रकाश डालता है।

इस वर्ष के सेमिनार में समर्पित प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल होंगे जो सफल उत्पादों के साथ-साथ 'विचार से लेकर प्रेरणा' तक के चक्र में साकार हुए उत्पादों को भी प्रदर्शित करेंगे। सेमिनार में स्वदेशी तकनीकों को अपनाने में तेजी लाने के लिए नीतिगत ढांचों और प्रक्रियाओं पर गहन विचार-मंथन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। 

विशेषज्ञों के नेतृत्व वाले पैनल, उभरती तकनीकों, क्रांतिकारी रुझानों और समुद्री क्षेत्र में उनकी प्रासंगिकता पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे। इसके अलावा, उद्यम पूंजीपतियों के साथ एक समर्पित संवादात्मक सत्र में वित्तपोषण, विस्तार और नवीन विचारों को बढ़ावा देने के अवसरों की खोज की जाएगी।

इस वर्ष के संस्करण में कई प्रकार की गतिविधियां शामिल होंगी, जैसे 'इनोवाथॉन' का शुभारंभ , प्रौद्योगिकी चुनौतियों और समस्या विवरणों का संग्रह जारी करना तथा स्वावलंबन-4.0 दस्तावेज और आयुध स्वदेशीकरण संग्रह का अनावरण। इस आयोजन का उद्देश्य नवप्रवर्तकों, उद्योग भागीदारों, शिक्षाविदों, एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को एक साथ लाना है ताकि वे भविष्य में नौसेना क्षमता विकास को आकार देने के लिए सहयोग, विचार-विमर्श और योगदान कर सकें।

 

Tags: Military , Indian Navy , Swavlamban 2025 , NIIO Seminar Swavlamban 2025 , VAdm Sanjay Vatsayan , Vice Chief of the Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD