Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में जन शिकायत निवारण समिति की भूमिका अहम: प्रो. चंद्र कुमार

धर्मशाला में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Kewal Singh Pathania, Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 17:43 IST

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चैधरी ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के निपटारे को प्राथमिकता दी जाए ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए विभागीय समन्वय और फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्यवाही आवश्यक है। कृषि मंत्री ने वीरवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला जन शिकायत निवारण समिति की अहम भूमिका रहती है। 

कृषि मंत्री ने सभी विभागों को लंबित मामलों का त्वरित समाधान कर आमजन को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने नींबू प्रजाति के फलों के विपणन को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए इनके पल्प और कॅनसंट्रेट तैयार कर विपणन की दिशा में ठोस पहल की जाए। 

उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में योजनाबद्ध प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसलों को आवारा जानवरों से बचाने के लिए कांटेदार तार लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग समूह बनाकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। 

मंत्री ने सुझाव दिया कि किसान अदरक, धनिया और हल्दी की खेती भी बढ़ाएं जिन्हें बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कूहलों की समयबद्ध मरम्मत कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी आवारा पशुओं की समस्या के समाधान में अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।

प्रो. चैधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में बिजली, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि इन क्षेत्रों का संतुलित विकास हो सके। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने सम्पर्क सड़कों के सुधार, स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरने, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, सीवरेज से संबंधित करने के मुददे उठाए। 

इसके अतिरिक्त छृट्टी वाले दिन निर्धारित रूट्स पर बसें नहीं चलाने बारे भी शिकायत की गई जिस पर कृषि मंत्री ने गैर सरकारी सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। इससे पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय निवारण समिति की बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में जिन शिकायतों पर चर्चा की गई है उनका समयबद्व समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, सभी उपमंडलाधिकारी, लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति विभाग सहित समस्त अधिकारीगण तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Kewal Singh Pathania , Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD