Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'मिसेज देशपांडे' से माधुरी दीक्षित का पहला लुक रिलीज, खौफनाक दिखे एक्सप्रेशन

Bollywood, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Madhuri Dixit, Mrs Deshpande
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 12:01 IST

'धक-धक गर्ल' अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब फैंस को 'साइको किलर' बनकर डराने के लिए तैयार हैं। माधुरी दीक्षित की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' की पहली झलक सामने आई है। वीडियो टीजर में माधुरी के दो चेहरे देखने को मिल रहे हैं। 20 सेकेंड के टीजर में सस्पेंस म्यूजिक के साथ माधुरी शीशे के सामने बैठकर संवर रही है, लेकिन तभी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और वे सीधा कैदी के रूप में सामने आती हैं। 

टीजर जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है और यह जियो प्लस हॉटस्टार की ही रियल सीरीज है। खास बात है कि 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी साइको किलर की भूमिका में दिखेंगी। यह रोल माधुरी के लिए बहुत चैलेंजिग रहा होगा क्योंकि अब तक फिल्मों में उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी रोल करते हुए देखा गया है। 

हालांकि, उनकी साल 2022 में आई ओटीटी डेब्यू सीरीज 'द फेम गेम' में उनकी भूमिका थोड़ी निगेटिव थी, लेकिन इस बार वे इस किरदार के जरिए सबकों दिलों पर छाप छोड़ने वाली हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मिसेज देशपांडे' की कहानी एक फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है, जिसमें पुलिस साइको किलर्स को पकड़ने के लिए दूसरे साइको किलर को हायर करती है, जिससे वे उनकी मानसिकता को समझ कर उन्हें पकड़ सकें। 

माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी माधुरी ऐसी ही साइको किलर बनी हैं, जो अपनी मानसिकता के बलबूते पर पुलिस की मदद करती हैं। इससे पहले माधुरी दीक्षित ने बुधवार सुबह ही अपनी सीरीज को लेकर जानकारी दी थी और डरावने अंदाज में कुछ पंक्तियां लिखी थीं। उन्होंने लिखा था, "अरे रे रे ये क्या हो गया, कोई बच गया, मार डाला, मार डाला और मार डाला।" पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक खून से सना खंजर भी पोस्ट किया था। सुबह से ही फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि कुछ तो नया आने वाला है।

 

Tags: Bollywood , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Madhuri Dixit , Mrs Deshpande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD