Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

खिलाड़ी देश का उज्ज्वल भविष्य- कृष्ण लाल पंवार

एमडीयू रोहतक में 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 10:57 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं।

श्री पंवार मंगलवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया पहल ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत विजेताओं को 4 करोड़, और कांस्य विजेताओं को 2.30 करोड़ रुपये सम्मान राशि और नौकरी दी जाती है। 

खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लड़कों की तरह प्रो-कबड्डी में लड़कियों की लीग शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 

उन्होंने एमडीयू की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल विकास हेतु 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बच्चों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरे जुनून से आगे बढ़ना चाहिए। विकास एवं पंचायत मंत्री ने एमडीयू के एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु के प्रयासों की सराहना की और उनको सम्मानित किया।

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD