Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नई निर्मित कोर्ट का उद्घाटन

आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी और प्रिंसिपल सचिव श्री वी.के. मीणा द्वारा शुभारंभ

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 17:11 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नव-निर्मित कोर्ट का आज आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी और सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंसिपल सचिव श्री वी.के. मीणा, आई.ए.एस. द्वारा औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इससे अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा और न्याय प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस कोर्ट रूम की विशेषता यह है कि पंजाब अनुसूचित जाति आयोग का यह नया कोर्ट रूम—पूरे देश में किसी भी राज्य के एस.सी. आयोग के तहत बनाया गया पहला कोर्ट रूम है। यह ऐतिहासिक कदम न्याय तक पहुंच को सुदृढ़ करता है और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि नया कोर्ट शिकायतों की त्वरित सुनवाई, मामलों के समयबद्ध निपटारे और आयोग के कार्य में और अधिक प्रभावशीलता लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल अनुसूचित जातियों के अधिकारों और समानता की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस कोर्ट में आधुनिक सुविधाएं और सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे हर सुनवाई पेशेवर, पारदर्शी और बिना किसी देरी के की जा सकेगी। चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि इस कोर्ट के शुरू होने के बाद आयोग और अधिक दक्षता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करेगा। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग में आने वाली हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और लोगों को समय पर न्याय प्रदान किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द आयोग द्वारा ऑनलाइन कोर्ट भी शुरू की जा रही है, ताकि लोगों का कीमती समय और धन बचाया जा सके।

इस अवसर पर आम राज्य प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती गौरी पराशर जोशी, आई.ए.एस., सदस्य सचिव डॉ. नयन जसल, एस.सी. आयोग के सदस्य श्री गुलज़ार सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री रुपिंदर सिंह तथा अनुसूचित जाति आयोग का पूरा स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित था।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD