Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नगरोटा सूरियां में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में प्रो. चन्द्र कुमार ने सुनीं जन समस्याएं

करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा नगरोटा सूरियां का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा सूरियां , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 16:23 IST

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज 'सरकार गाँव के द्वार' कार्यक्रम के तहत नगरोटा सूरियां नगर पंचायत पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान उपलब्ध करवाया जाए। 

नगर पंचायत बनने से गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत

कृषि मंत्री ने कहा कि नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने से क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने बताया कि पहले पंचायत क्षेत्र में गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 1.85 लाख रुपये सहायता मिलती थी, जबकि अब नगर पंचायत बनने के बाद यह राशि 2.50 लाख रुपये कर दी गई है। 50 गरीब परिवारों के लिए यह राशि स्वीकृत भी हो चुकी है, जो चार किश्तों में लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की गरीब हितैषी और सामाजिक सुरक्षा नीतियों को प्रतिबिंबित करता है।

सड़कों, पुल और अस्पताल से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर

कृषि मंत्री ने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाएगा। 

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5.36 करोड़ रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। बेहतर परिवहन सुविधा के लिए कथोली–वनतुंगली सड़क, घाड़ जारोट–परगोडा सड़क, देहरा– ज्वाली–राजा का तालाब मार्ग तथा पुखरबड़– कथोली वाया बलोड सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

सीवरेज, पेयजल और सिंचाई योजनाओं से मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में 36.54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्वच्छता और शहरी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही घाड़ जरोट क्षेत्र की 16 पंचायतों के 45 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 29.65 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है। 

इस परियोजना के तहत 23 स्टोरेज टैंक, दो पंप हाउस और चार ट्यूबवेल निर्मित कर लिए गए हैं, पूरी मशीनरी स्थापित कर दी गई है और अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना तैयार की जा रही है, जिससे 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। 

इस योजना की डीपीआर निवेश स्वीकृति हेतु जल संसाधन मंत्रालय, नई दिल्ली में प्रक्रिया में है। कृषि मंत्री ने कहा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं से नगरोटा सूरियां का स्वरूप बदल रहा है।नगरोटा सूरियां का वास्तविक विकास हमेशा कांग्रेस सरकारों में हुआ है और वर्तमान सरकार इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में तहसीलदार ज्ञान चंद,पीडब्ल्यूडी एसडीओ नरेंद्र,कांग्रेस नेता पीसी विश्वकर्मा, रामपाल धीमान,हाकम,केवल कृष्ण, सुषमा चौधरी,दर्शना,सोमराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD