Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस को अलविदा कह पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा हुए इनेलो में शामिल

उनके साथ हजारों की संख्या में इनेलो में शामिल हुए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 16:11 IST

मंगलवार को इनेलो को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली जब पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने बड़ा जलसा किया और कांग्रेस को अलविदा कह इनेलो का दामन थाम लिया। उनके साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के अलावा बीजेपी और आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भी सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हुए। 

इनेलो में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सभी का तहेदिल से अभिनंदन किया और आभार प्रकट किया। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी संपत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला और जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के इनेलो में शामिल होने पर ब्राह्मण समाज के 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर चौधरी अभय सिंह चौटाला का राज्याभिषेक किया, शंखनाद किया और प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने का आर्शिवाद दिया। वासुदेव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज उन्होंने चौधरी अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री की पगड़ी पहना दी है और प्रण लिया है कि जब तक इनेलो की हरियाणा में सरकार नहीं बनती तब तक पैरों में जूती नहीं डालेंगे और दिन रात मेहनत करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज यहां जो भी लोग आए हैं वो केवल ब्राह्मण नहीं हैं बल्कि छतीस बिरादरी से आए लोग हैं और सभी ईमानदारी से प्रयासरत हैं कि इस भ्रष्ट बीजेपी सरकार को हरियाणा से उखाड़ फेंका जाए। वासुदेव शर्मा ने चौधरी देवीलाल को याद करते हुए कहा कि 1987 में 90 में से 87 सीटें आई थी और हरियाणा मे इतिहास बनाया था। मुझे इस बात का गर्व है कि चौधरी देवीलाल की तीन पीढिय़ों के साथ काम करने का मौका मिला है।

इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी संपत सिंह ने कहा कि बीजेपी लोगों को जाति और धर्म के नाम तोडऩे का काम करती है। चौधरी देवीलाल जिस तरह से छतीस बिरादरी के लोगों को जोडक़र सोशल इंजिनियरिंग करते थे वैसे ही सभी जाति और धर्म के लोगों को जोडऩे का समय आ गया है। 

उन्होंने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला अपने दादा और पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और सभी वर्गों के लोगों को जोडऩे में लगे हैं इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। आज हमारे रास्ते में कांटे हैं लेकिन हम पूरी ताकत से मेहनत करेंगे और यही कांटे फूल बन जाएंगे। प्रदेश के युवाओं का भविष्य खतरे में है। 

युवा अपनी जमीनों को बेच कर रोजगार की तलाश में विदेशों में जा रहे हैं और बेडिय़ों और हथकडिय़ों जकड़े हुए वापिस आ रहे हैं। बीजेपी सरकार ने शिक्षा का पूरी तरह से भ_ा बैठा दिया है ऐसे में पढऩे वाले बच्चे कहां जाएंगे?। आज हम कसम खाते हैं कि संघर्ष के रास्ते पर चलकर चौधरी अभय सिंह चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

उन्होंने ने लोगों से अपील की कि एक एक आदमी अभय सिंह चौटाला बनकर लोगों को जोड़ने का काम करे। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी देवीलाल ने सभी जातियों और धर्म के लोगों को जोड़ कर सत्ता हासिल की थी और राजनीति में कैसे सभी जाति और धर्म के लोगों को ताकतवर बनाया जाए और कैसे उनकी एक पहचान बने उसके लिए विभिन्न जातियों के लोगों को विधायक, सांसद और मंत्री बनाया। 

बीजेपी लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। हम बीजेपी के बांटों और राज करो की नीति को खत्म करेंगे और 36 बिरादरी के लोगों को इनेलो में शामिल करवाकर चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। 

बीजेपी ने अपने 11 वर्षों के राज में लुटेरों और अपराधियों को संरक्षण दिया। मैने विधानसभा में सबूतों के साथ बकायदा बीजेपी नेताओं का नाम लेकर खुलासा किया था कि कैसे बीजेपी के नेता सत्ता में बैठ कर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी हुई है और नशा खुलेआम बिक रहा है। 

उन्होंने ऐलान किया कि इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनने पर 3 मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। नंबर एक हर घर से एक पढ़े लिखे योग्य युवा को रोजगार देंगे। दूसरा प्रदेश से बदमाशों को जड़ से सफाया करेंगे और बदमाश नाम की चीज हरियाणा में नहीं मिलेगी। तीसरा आज प्रदेश का युवा नशे के कारण बर्बाद हो रहा है उसके लिए नशे को भी जड़ से खत्म करके युवा पीढ़ी को बचाने का काम करेंगे। 

साथ ही जब तक इनेलो उंचाईयों पर नहीं पहुंच जाती तब तक दिन रात मेहनत करूंगा और जनता के बीच जाकर कांग्रेस और बीजेपी की पोल खोलूंगा। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज रक्षक ही भक्षक बन गए हैं।बीजेपी के राज में किसानों की आमदनी दुगनी होने के बजाय आधी रह गई है। हरियाणा का 33 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया लेकिन अभी तक किसानों को उसकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है। 

बीजेपी ने हरियाणा की हालत बेहद खराब कर दी है। स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, नहरों में पानी नहीं है, रोड़ टूटे पड़े हैं। मुख्यमंत्री के पास जब लोग काम के लिए जाते हैं तो सीएम उनका मजाक उड़ाते हैं। ऐसे ही जब भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एसईजेड के नाम पर किसानों को जमकर लूटा था। आज कांग्रेस में आपस मे जबरदस्त फूट है और एक दूसरे के साथ जूतमपैजार है। 

कांग्रेस भी हरियाणा से पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जेजेपी ने जो कुकर्म किए उसके लिए लाखों लोगों का उनके उपर श्राप है। आज हरियाणा के लोग बेहद चिंतित हैं और ऐसे व्यक्ति की तरफ नजर टिकाए बैठे हैं जो निडर हो, निर्भय हो और प्रशासन पर पकड़ रखे तो इस पर सिर्फ एक ही आदमी खरा उतरता है और वो हैं चौधरी अभय सिंह चौटाला। चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है कि हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री चौधरी अभय सिंह चौटाला होंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD