पंजाब सरकार द्वारा “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की स्मृति में आयोजित की जा रही समारोह श्रृंखला के अंतर्गत, पटियाला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी कीर्तन श्रवण कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाई दविंदर सिंह सोहाणा साहिब वाले, श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे — भाई सिमरनजीत सिंह, भाई सुरिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया।
रागी जत्थों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दियाला जी की महान शहादत तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं गुरता गद्दी के इतिहास से संगत को अवगत करवाया। इस मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि श्री दमदमा साहिब से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन 21 नवंबर को पटियाला पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे श्रद्धा भाव से श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी और भाई दियाला जी की अतुलनीय शहादत को मना रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब की कुर्बानी समस्त मानवता के लिए थी।
उनके जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और गुरबाणी को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए 23 से 25 नवंबर तक खालसे की धरती श्री आनंदपुर साहिब में विशेष समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, गुरलाल घनौर, नीना मित्तल, कुलवंत सिंह बाजीगर, बलतेज पन्नू, पी.आर.टी.सी. चेयरमैन रणजोध सिंह हडाणा, मेयर कुंदन गोगिया, चेयरमैन तेजिंदर महेता, चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, इंदरजीत सिंह संधू, सूबा सचिव जगदीप सिंह जगा, हरिंदर कोहली, बलजिंदर सिंह झाड़वां, सभी काउंसलर तथा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने इस कीर्तन समारोह की सफलता के लिए पटियाला की समस्त संगत सहित बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी पटियाला के प्रमुख रंजीत सिंह चंडोक, लंगर व्यवस्था के लिए कार सेवा संत कश्मीर सिंह भूड़ी वाले, वितरण सेवा के लिए संत अमर सिंह मुखी राड़ा साहिब सम्प्रदाय ट्रस्ट के सचिव रंधीर सिंह ढींडसा, श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजिंदर सिंह बेदी, केप्टन अमरजीत सिंह कालेका, सचिव बलजिंदर सिंह दीवान, सभी कमेटी सदस्य, मर्यादा कमेटी के चेयरमैन ज्ञानी सुखदेव सिंह (पूर्व हेड ग्रंथी), डा जसबीर कौर पटियाला व प्रो. परमवीर सिंह का धन्यवाद किया।
उन्होंने जोड़ा घर सेवा के लिए गुरु नानक खालसा दल, जल सेवा के लिए पॉलिश सेवा दल, नौजवान सेवा दल पटियाला तथा स्कूटर पार्किंग के लिए सेवा मिशन और खालसा ट्रेफिक सेवा दल की टीम और पटियाला की संगत के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया। उपायुक्त ने बताया कि ज़िला प्रशासन ने गुरु साहिब की अतुलनीय शहादत को नमन करने हेतु कीर्तन समारोह की सेवा पूरी श्रद्धा, सम्मान और आस्था के साथ निभाने की कोशिश की है।
इस अवसर पर कमिश्नर परमजीत सिंह, ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) दमनजीत सिंह मान, नवरीत कौर सेखों, सिमरप्रीत कौर, एस.पी. वैभव चौधरी, पलंविंदर सिंह चीमा, एस.डी.एम. डॉ. इसमत विजे सिंह, किरपालवीर सिंह, हरजोत कौर, अशोक कुमार, और आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।