Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

पंजाब कैबिनेट ने ‘नई दिशा’ योजना को हरी झंडी दी: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़ा फैसला — डॉ. बलजीत कौर

13.65 लाख लाभार्थी महिलाओं को नियमित रूप से सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति सुनिश्चित — डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 10:26 IST

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने मुफ्त सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है, जिसका नया नाम अब ‘नई दिशा योजना’ रखा गया है। इस निर्णय का उद्देश्य राज्यभर में एक भरोसेमंद, सुचारू और बाधारहित लागूकरण प्रणाली सुनिश्चित करना है।

संशोधित योजना के तहत, जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 9 सेनेटरी नैपकिन नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में 50 लाभार्थियों के लक्ष्य के आधार पर, हर महीने कम से कम 13,65,700 महिलाओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

मंत्री ने कहा कि पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे ताकि हर महिला तक यह सुविधा पहुंच सके। योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए पंजाब कैबिनेट ने 53 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नए ढांचे में खरीद, यातायात, वितरण, निगरानी और गुणवत्ता जांच से संबंधित स्पष्ट और मजबूत नियम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पहले सामने आने वाली अनियमितताओं को समाप्त करना है। 

उन्होंने कहा कि योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए, योजना के तहत मोबाइल एप्लिकेशन, डिजिटल डैशबोर्ड और अन्य आई.टी. टूल्स के माध्यम से वास्तविक समय का डेटा मॉनिटर किया जाएगा और समीक्षा की जाएगी। 

इससे संपूर्ण सप्लाई चेन का रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएगा और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया कि महिलाओं और लड़कियों को स्वस्थ माहवारी प्रथाओं, स्वच्छता और समग्र स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता और आई.ई.सी. अभियान भी चलाया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दो वर्षों बाद योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि और बेहतरी के लिए आवश्यक कदम  उठाएं जा सकें।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD