Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

एनएसएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभा रही अहम भूमिका: आर.एस. बाली

बोले...... नैतिक मूल्यों और जीवन उद्देश्य का संदेश देता है एनएसएस प्रशिक्षण

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नगरोटा बगवां, बड़ोह , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 17:17 IST

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रही है उनके व्यक्तित्व को निखारने एवं भविष्य में उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील तथा उपयोगी नागरिक के रूप में संवारने में भी एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं विधायक आर.एस. बाली ने आज सोमवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोंह में राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर 2025-26 के तहत, जिला स्तरीय पांच दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर नैतिक मूल्यों के निर्माण के लिए एनएसएस शिविर आयोजित करना बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि परिश्रम के अलावा सफलता का कोई दूसरा रास्ता नहीं होता थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में एक उद्देश्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए और कभी भी मन में नकारात्मकता पैदा नहीं होने दे।

आर.एस. बाली ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं इसके साथ ही स्कूलों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। आर.एस. बाली ने विद्यालय में टिंकरिंग लैब और डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया, जिससे बच्चों को आधुनिक तकनीक और नवीन शिक्षा संसाधनों का लाभ मिल सके। 

यह पहल छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल सीखने को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्कूल में 5 सोलर लाइट लगाने और फ्लैग के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा बडोह बस स्टैंड से बडोह बाजार तक पक्का पाथ, लाइटें और नालियां भी बनाई जायेंगी। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ोह में क्लॉक टावर का शिलान्यास किया जाएगा। इससे पहले पाठशाला के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एनएसएस कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में जिला कांगडा के 185 स्कूलों के 369 छात्र-छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि को इस शिविर की सारी दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा, तहसीलदार मेघना गोस्वामी, एसडीओ विधुत अनिल सैनी, एसडीओ लोक निर्माण सुनील, एसडीओ जल शक्ति, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD