Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

शिक्षा तभी सार्थक जब वह कमजोर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए : संतोष कुमार गंगवार

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुमका , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 14:51 IST

झारखंड के राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति की शिक्षा तब सार्थक मानी जाएगी जब वह समाज, गांवों, गरीबों, दलितों और जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए। वह सोमवार को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

समारोह में कुल 33,697 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें से यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के 78 टॉपर्स को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और 37 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की। राज्यपाल ने डिग्रियां और उपाधियां उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत दिवस विद्यार्थियों के परिश्रम, अभिभावकों के त्याग और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है। 

उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो और कान्हू को नमन करते हुए कहा कि संथाल विद्रोह यानी ‘हूल क्रांति’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर्णिम अध्याय है, जिसने साहस और संगठन की अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इन वीरों की प्रेरणा को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में आत्मसात करें। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की संस्कृति और विरासत का संरक्षक भी है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाना और स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध को बढ़ावा देना विश्वविद्यालयों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब विश्वविद्यालय नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के युवा अपनी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत छात्रों के लिए नए सपनों, अवसरों और जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि “सच्ची सफलता वही है, जो स्वयं के साथ समाज और राष्ट्र को भी ऊंचाइयां दे।”

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD