Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'करधनिया' पर नीलम गिरी ने लगाया डांस का तड़का, ठुमके और एक्सप्रेशन्स से जीता फैंस का दिल

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:35 IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। इस कड़ी में सोमवार को एक्ट्रेस नीलम गिरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। फैंस उनकी खूबसूरती और डांस के कायल हैं। ऐसे में उनका एक और डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीलम गिरी भोजपुरी गाने 'करधनिया' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में नीलम गिरी पूरे आत्मविश्वास के साथ भोजपुरी गाने 'करधनिया' पर डांस करती दिखाई देती हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में नीलम का लुक भी काफी आकर्षक है। उनके स्टेप्स इस गाने के मूड के साथ बिल्कुल मेल खा रहे हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ है कि वह गाने को कितना एंजॉय कर रही हैं।

नीलम गिरी के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। भोजपुरी गाने 'करधनिया' की बात करें तो, इस गाने को सुगम सिंह ने गाया है। धर्म हिंदुस्तानी ने इस गाने के बोल को लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिक साजन मिश्रा का है। इसमें नीलम गिरी के साथ आयुष्मान सिंह राजपूत की जोड़ी देखने को मिल रही है। 

यह गाना भोजपुरी के हिट गानों में से एक है। नीलम गिरी की जर्नी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी, जहां उनकी वीडियोज को सुपरस्टार पवन सिंह ने नोटिस किया और उन्हें ब्रेक दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला भोजपुरी गाना 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' किया, जो हिट साबित हुआ। इस गाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साल 2021 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'बाबुल' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया, और इसके बाद 2022 में तीन और फिल्मों 'इज्जत घर', 'टुन टुन' और 'कलाकंद' में काम किया। 'यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' और 'जस्ट मैरिड' भी उनकी सफल फिल्मों में शामिल हैं। वह 'निमिया पर आसन', 'मच्छारी के कंट के नथुनिया', और 'कुंवारे रहब' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD