Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किरेन रिजिजू से मिले असदुद्दीन ओवैसी

उम्मीद पोर्टल समेत कई मुद्दों पर की बात

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs, Asaduddin Owaisi, All India Majlis e Ittehadul Muslimeen, AIMIM, Hyderabad, Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:26 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उम्मीद पोर्टल पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी, मालेगांव विधायक मुफ्ती इस्माइल साहब और महाराष्ट्र के एडवोकेट मोमिन मुजीब साहब से मुलाकात की। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव और उम्मीद पोर्टल पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ।

दरअसल, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने की मांग उठी है। फिलहाल, यह तारीख 5 दिसंबर 2025 है। इससे पहले शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने केंद्र सरकार से यह गुहार लगाई कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को एक साल आगे बढ़ाया जाए।

मौलाना ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी वक्फ संपत्तियों को इस पोर्टल पर रजिस्टर कराएं ताकि वे सुरक्षित रहें। उन्होंने खासकर ग्रामीण और छोटे कस्बों के लोगों से कहा कि अगर उनकी मस्जिदें, इमामबाड़े, कब्रिस्तान या दरगाहें वक्फ बोर्ड में दर्ज नहीं हैं तो उन्हें उम्मीद पोर्टल पर जरूर दर्ज कराएं। बता दें कि इस साल जून में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने ‘उम्मीद’ (एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) पोर्टल लॉन्च किया था। 

यह पोर्टल देश भर की वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत शुरू किए गए इस पोर्टल के माध्यम से अब सभी वक्फ बोर्डों की संपत्तियों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण किया जाएगा। यह कदम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन को सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।

रिजिजू ने बताया कि देश में 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां हैं। आने वाले समय में इन सभी का पंजीकरण इस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने अधिनियम के अनुसार एक निश्चित समय सीमा तय की है, जिसमें संपत्तियों का पंजीकरण होना है। प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट और सुविधाजनक है। इसमें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और सब कुछ पारदर्शी रहेगा। मैं सभी राज्य सरकारों और वक्फ बोर्डों से अपील करता हूं कि वे तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें।”

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs , Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , Hyderabad , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD