Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईसीजीएसटी-2025 का तृतीय संस्करण : भारत में पहली बार नाईपर मोहाली में होगा आयोजित

नाईपर मोहाली पहली बार आईसीजीएसटी-2025 की करेगा मेज़बानी

International Conference on Green Science and Technology, ICGST, ICGST 2025, NIPER Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:47 IST

नाईपर  मोहाली 17–18 नवम्बर को प्रातः 09:30 बजे से हरित विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीजीएसटी-2025) की मेज़बानी करने जा रहा है। यह सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन शिज़ुओका यूनिवर्सिटी (जापान), यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी मलेशिया- कुआलालंपुर (यूटीएम मलेशिया), यूपीएम मलेशिया तथा गदजाह माडा विश्वविद्यालय (इंडोनेशिया) के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में  ग्रैन्यूल्स इंडिया लिमिटेड प्रायोजन भागीदार के रूप में शामिल है।

आईसीजीएसटी श्रृंखला की शुरुआत 2021 में शिज़ुओका यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन संस्करण से हुई थी। वर्ष 2023 में इसका दूसरा संस्करण यूटीएम कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुआ। अब इसका तीसरा संस्करण, आईसीजीएसटी-2025, पहली बार भारत में नाईपर मोहाली में आयोजित होने जा रहा है, जो इस श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

सम्मेलन में विश्वभर के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा युवा शोधकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागी, 33 पोस्टर प्रेज़ेंटेशन, 9 ओरल प्रेज़ेंटेशन, 14 आमंत्रित तथा 8 मुख्य वक्ताओं के संबोधन शामिल होंगे। नाईपर मोहाली के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

आईसीजीएसटी-2025 का मुख्य उद्देश्य ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है, जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) जैसे— शून्य भुखमरी (एसडीजी 2), अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण (SDG 3), सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा (एसडीजी 7) तथा सतत उत्पादन और हरित प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं।

इस सम्मेलन की अगुवाई प्रो. दुलाल पांडा (अध्यक्ष), प्रो. इंदर पाल सिंह तथा प्रो. अरविंद के. बंसल द्वारा की जा रही है, जो आयोजन सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना, वैज्ञानिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और स्वच्छ व हरित भविष्य के लिए सतत नवाचारों को गति देना है।

 

Tags: International Conference on Green Science and Technology , ICGST , ICGST 2025 , NIPER Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD