Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: संजय गुप्ता

Chief Secretary Himachal Pradesh, Sanjay Gupta, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:15 IST

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, हस्तशिल्प, हैंडलूम, पाक कला और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय हिम महोत्सव का आज दिल्ली हाट में भव्य शुभारंभ हुआ। हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान और कलात्मक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह उत्सव 30 नवंबर तक चलेगा।

महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, हैंडलूम एवं हैंडिक्राफ्ट निगम की प्रबंध निदेशक गंधर्व राठौर तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में पारंपरिक लोक वाद्यों की मधुर ध्वनि और हिमाचली संगीत ने कार्यक्रम को और अधिक सजीव और गरिमामय बना दिया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी अनूठी सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध शिल्पकला, उत्कृष्ट हैंडलूम उत्पादों, विशिष्ट क्राफ्ट्समैनशिप और पारंपरिक व्यंजनों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। 

प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है कि हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से स्थापित किया जाए। ऐसे आयोजन लोगों को हिमाचल की कला, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नज़दीक से जानने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि हिम महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों को न केवल राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें बदलते बाज़ार की आवश्यकताओं को समझने, ग्राहकों से सीधे जुड़ने और अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। हिमाचल के हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद अपनी गुणवत्ता, सुंदरता और मौलिकता के कारण देशभर में विशेष पहचान रखते हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि हिम महोत्सव प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की ब्रांड वैल्यू को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह उत्सव हिमाचल की कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक परंपराओं और खान-पान का एक जीवंत संगम प्रस्तुत करता है।

हैंडलूम एवं हैंडिक्राफ्ट निगम की प्रबंध निदेशक गंधर्व राठौर ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिजाइन, फ्यूज़न और वैल्यू एडिशन के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आगंतुकों को पारंपरिक विरासत के साथ एक समकालीन अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष निगम को महोत्सव की नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, और निगम द्वारा तैयार किए गए विशेष कलेक्शन को आगंतुकों से अत्यधिक सराहना मिल रही है।

इस वर्ष महोत्सव में कुल 86 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित स्टॉल भी शामिल हैं। इन स्टॉलों पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, सजावटी सामग्री और स्थानीय खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महोत्सव में प्रतिदिन पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियाँ, कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस और हिमाचली व्यंजनों के विशेष स्टॉल आगंतुकों को आकर्षित करेंगे। इस वर्ष चम्बियाली, किन्नौरी, कांगड़ी और सिरमौरी शिल्प, पारंपरिक ऊनी उत्पाद, शॉलें और विशिष्ट कलाकृतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आगंतुक यहाँ सिद्दू, धाम, बबरू, चना मदरा सहित अनेक लोकप्रिय हिमाचली व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे।

हिम महोत्सव 30 नवंबर तक प्रतिदिन दिल्ली हाट में आयोजित किया जाएगा, जहाँ आगंतुक हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकला और पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Sanjay Gupta , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD