Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विस और आंध्र प्रदेश सरकार ने मिलाया साझेदारी का हाथ

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Vijayawada, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 11:35 IST

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीएसएल) और आंध्र प्रदेश सरकार ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) का लाभ उठाकर आंध्र प्रदेश में लॉजिस्टिक्स लैंडस्केप को डिजिटल बनाना है।

विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के साइडलाइन में एमओयू पर हस्ताक्षर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में किए गए। इस पहल के तहत एक मजबूत इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म को बनाया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म आंध्र प्रदेश में सरकार के साथ-साथ प्राइवेट स्टेकहोल्डर्स को राज्य के लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन और परफॉर्मेंस मेट्रिक्स को लेकर रियल-टाइम विजिबिलिटी की सुविधा प्रदान करेगा। 

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कॉर्डिनेशन को बढ़ावा देना, एफिशिएंसी में सुधार लाना और सेक्टर्स में इंफोर्म्ड डिसिजन-मेकिंग को सपोर्ट करना है, जिसके साथ स्टेक होल्डर्स रियल-टाइम जानकारियों का एक्सेस पा सकेंगे। यह एमओयू एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशन को लॉजिस्टिक्स डेवलपमेंट में इंटीग्रेट करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि को दिखाता है। 

साथ ही, यह एमओयू एफिशिएंट, मॉडर्न और मजबूत-सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल लीडर के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने में अपना योगदान देता है। आंध्र प्रदेश सरकार इनकैप के जरिए एनएलडीएसएल के सहयोग से लगभग सभी स्टेट डिपार्टमेंट्स के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़े प्रमुख परफॉर्मेंस इंडीकेटर्स (केपीआईस) को मॉनिटर करने के उद्देश्य से एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स डैशबोर्ड बनाएगी।

इस डैशबोर्ड से जेनरेटेड एनालिटिकल इनसाइट और एक्शेनेबल रिपोर्ट का इस्तेमाल यूएलआईपी की क्षमताओं का लाभ लेते हुए राज्य के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को अपग्रेड और मजबूत बनाने में किया जाएगा। यूएलआईपी एक डिजिटल गेटवे है, जो इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स को अलग-अलग सरकारी सिस्टम से एपीआई बेस्ड इंटीग्रेशन के जरिए लॉजिस्टिक्स से जुड़े डेटा सेट को एक्सेस करने की सुविधा देता है। यह साझेदारी नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी (एनएलपी) के तहत वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Vijayawada , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD