Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंटा निशिमोटो ने लक्ष्य सेन को हराया, जापान मास्टर्स में भारतीय अभियान समाप्त

Sports News, Badminton, Lakshya Sen, Japan Masters
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुमामोटो , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 17:18 IST

लक्ष्य सेन को कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 के सेमीफाइनल में केंटा निशिमोटो से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-13 निशिमोटो ने एक घंटे और 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में 21-19, 14-21, 21-12 से जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 8-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन केंटा निशिमोटो ने 7 अंकों की बढ़त बनाकर मैच का पासा पलट दिया।

इस दौरान उन्होंने सटीक स्मैश लगाते हुए बढ़त हासिल की। हालांकि, भारतीय शटलर ने खेल में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया था, लेकिन नेट पर लगातार गलतियों करते रहे। आखिरकार, निशिमोटो ने 21-19 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी की। 1-5 से पिछड़ने के बाद, उन्होंने नियंत्रित नेट प्ले और तेज स्मैश की मदद से नौ में से आठ अंक लेकर बढ़त हासिल करते हुए गेम 21-14 से जीता।

तीसरे और निर्णायक गेम में निशिमोतो ने 14-7 की बढ़त बना ली। इस दौरान लक्ष्य को गति बनाए रखने में थोड़ी दिक्कत हुई, जिससे अंततः निशिमोतो को 8 मैच प्वाइंट्स मिले और जापानी खिलाड़ी ने 21-12 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना हमवतन कोडाई नाराओका या चीनी ताइपे के वांग त्जु वेई से होगा।

इससे पहले, शुक्रवार को लक्ष्य सेन ने पूर्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-13, 21-17 से शिकस्त दी थी। यह सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ उनके करियर के 10 मुकाबलों में सातवीं जीत थी। गुरुवार को दूसरे दौर में सीधे गेमों में हार के बाद एचएस प्रणय टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। प्रणय को डेनमार्क के रस्मस गेम्के के खिलाफ 18-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा था। एचएस प्रणय की हार के बाद लक्ष्य सेन टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय उम्मीद थे। इससे पहले, युगल और महिला एकल स्पर्धाओं में भारत की चुनौती बुधवार को समाप्त हो गई।

 

Tags: Sports News , Badminton , Lakshya Sen , Japan Masters

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD