Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरणतारण चुनाव में संधू की जीत, मान सरकार के पक्ष में जनमत-संग्रह और 2027 चुनावों के ‘सेमीफ़ाइनल’ की जीत - धालीवाल

वोटरों ने मान सरकार के पक्ष में दोबारा फ़ैसला देकर कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और अन्य दलों को हाशिये पर धकेला — धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 15:50 IST

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तरनतारण विधानसभा उपचुनाव के आधिकारिक नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री हरमीत सिंह संधू की 12,091 वोटों से दर्ज की गई शानदार जीत को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्रांति, 600 यूनिट मुफ्त बिजली, साम्प्रदायिक सौहार्द्र, कानून-व्यवस्था की मज़बूती और गैंगस्टरों व नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन का स्पष्ट जनमत-संग्रह (रेफ़रेंडम) करार दिया।

उन्होंने इसे अगले वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले हुए ‘सेमीफ़ाइनल मैच’ की जीत भी बताया। धालीवाल अजनाला में बाढ़-प्रभावित किसानों को मुआवज़ा राशि वितरण के लिए आयोजित एक सरल व प्रभावशाली कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत मीडिया से बात कर रहे थे। अपने विचारों को तर्कसंगत बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और अन्य विपक्षी दलों ने इस उपचुनाव को मान सरकार के लगभग चार साल के कार्यकाल के खिलाफ जनमत-संग्रह और 2027 के चुनावों से पहले सेमीफ़ाइनल मानते हुए अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगें थे।

लेकिन मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पर पुनः भरोसा दिखाते हुए कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त करवा दी तथा अकाली दल (ब) और अन्य अकाली दलों के उम्मीदवारों को भी भारी मतों से हराकर हाशिये पर धकेल दिया। धालीवाल के अनुसार, मतदाताओं ने यह साफ़ संकेत दे दिया है कि 2027 के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी की सरकार पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में दोबारा बनना तय है।धालीवाल ने पार्टी उम्मीदवार श्री हरमीत सिंह संधू की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, तरनतारण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं तथा अजनाला क्षेत्र से चुनाव में जुटे पार्टी स्वयंसेवकों और नेताओं को बधाई और धन्यवाद दिया।

इससे पहले, एसडीएम कार्यालय परिसर अजनाला में एसडीएम श्री रविंदर सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में धालीवाल ने कोटली शाह हबीब, पंडोरी, कोट गुरबख्श सिंहोके, घुमराए, पाँच गराइं वाहला, नंगल वंझांवाला, कमीरपुरा, अबूसैद, लंगोमाहल, दयालपुरा, नासर, उरधन, भूरे गिल्ल, हरड़, चमियारी, गुराला, दयाल भट्टी, अनुैतपुरा, गालिब, बाजवा, चाहड़पुर, दूजोवाल, दहूरियां सहित कुल 29 गाँवों के 1,330 फसल-क्षति प्रभावित किसानों को ₹5.86 करोड़ की स्वीकृत मुआवज़ा राशि के पत्र जारी किए।

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD