Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जसप्रीत बुमराह का कमाल, पिछले 6 साल में कोई तेज गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 14:03 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन में सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ। मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। बुमराह ने ऐसी उपलब्धि हासिल की जो पिछले 6 साल में कोई तेज गेंदबाज भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में नहीं कर पाया है।

जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता टेस्ट के पहले दिन ही घातक गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। 2019 के बाद यह पहला मौका है जब किसी तेज गेंदबाज ने भारत में खेले गए टेस्ट मैच के पहले ही दिन पांच विकेट लिए हैं। बुमराह से पहले ईशांत शर्मा ने 2019 में ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस डे-नाइट मैच में ईशांत ने पहले ही दिन 5 विकेट लिए थे। 2019 के बाद ईडन गार्डन में भारतीय टीम पहला टेस्ट खेल रही है। 2019 से पहले 2008 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पहले ही दिन 5 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह ने 16वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है। 

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह बीएस चंद्रशेखर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। टेस्ट में सर्वाधिक 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में पहले स्थान पर आर अश्विन (37 बार), दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले (35 बार), तीसरे स्थान पर हरभजन सिंह (25 बार), और चौथे स्थान पर कपिल देव (23 बार ) हैं।

बुमराह ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी तक 51 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 231 विकेट झटके हैं। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले ही दिन 159 रन पर समेट दिया।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD