Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

इलेक्ट्रानिक युद्ध सम्मेलन 'स्पेक्ट्रम' - 2025 बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली में आयोजित

Military, Indian Air Force, EW Conference Spectrum, Air Marshal Vijay Kumar Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 18:18 IST

बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सम्मेलन 'स्पेक्ट्रम' का आयोजन किया। सम्मेलन का विषय था 'इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) प्रणालियों के लिए सार्वभौमिक मॉड्यूलर स्केलेबल आर्किटेक्चर हेतु प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना'। सम्मेलन का उद्घाटन एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड ने किया। 

मुख्य अतिथि एयर मार्शल ने अपने उद्घाटन भाषण में, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों को उन्नत बनाने और लागत एवं वितरण समय को कम करने के लिए ओपन सिस्टम आर्किटेक्चर और इसके मानकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके लिए, एयर मार्शल ने शिक्षा क्षेत्रों, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू) और भारतीय निजी उद्योगों सहित विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वित तालमेल के महत्व पर बल दिया।

सम्मेलन में कई शिक्षाविदों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (डीपीएसयू) के प्रतिनिधियों और रक्षा उपकरण विनिर्माण उद्योगों के औद्योगिक भागीदारों ने भाग लिया। एयर कमोडोर वी. कृष्ण कुमार, एयर ऑफिसर कमांडिंग, बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के उन संभावित क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जो उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के लिए स्वदेशीकरण के आशाजनक अवसर प्रदान करते हैं।

 

Tags: Military , Indian Air Force , EW Conference Spectrum , Air Marshal Vijay Kumar Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD