Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जापान मास्टर्स : लोह कीन यू को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन

Sports News, Badminton, Lakshya Sen, Japan Masters
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुमामोटो , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 18:03 IST

लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-13, 21-17 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को कुमामोटो प्रीफेक्चुरल जिम्नेजियम में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में सेन ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी लोह को 40 मिनट तक चले मुकाबले में हराया। 

यह लक्ष्य सेन की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ करियर के 10 मुकाबलों में सातवीं जीत थी। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए सेन अपने अगले मुकाबले में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी केंटा निशिमोटो से मुकाबला करेंगे। संतुलित शुरुआत के बाद सेन ने लगातार छह अंक बनाकर शुरुआती गेम में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। 

इसके बाद उन्होंने अगले 10 में से नौ अंक जीतकर बढ़त 9-8 से 18-9 कर ली। हालांकि, लोह कीन यू ने अंत में बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से गेम को अपने नाम करते हुए मुकाबले में पकड़ बना ली। दूसरे गेम की शुरुआत में, जब स्कोर 1-1 था, तब दोनों खिलाड़ियों ने 41 शॉट की एक रैली खेली, जिसे लोह ने जीता। 

इसके बाद सेन फिर से नियंत्रण में नजर आए। उन्होंने लगातार आठ अंक बनाकर 15-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद सेन ने 2 अंक गंवाए, जिससे लोह ने अंतर 11-15 कर दिया। हालांकि, सेन ने जल्द ही नियंत्रण हासिल करते हुए 17-13 के स्कोर पर एक महत्वपूर्ण रैली जीतकर लोह को 4 अंकों से पछाड़ दिया।

इसके बाद लोह ने फिर से शानदार वापसी करते हुए बराबरी हासिल की, लेकिन 42 शॉट की मैराथन रैली के बाद सेन 20-17 से आगे हो गए और एक निर्णायक स्मैश के साथ मुकाबला अपने नाम किया। गुरुवार को दूसरे दौर में सीधे गेमों में हार के बाद एचएस प्रणय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद सेन इस प्रतियोगिता में शेष एकमात्र भारतीय शटलर हैं। 

युगल और महिला एकल स्पर्धाओं में भारत की चुनौती बुधवार को समाप्त हो गई थी। दो वर्ष पूर्व प्रणय बैडमिंटन रैंकिंग में छठे स्थान पर थे। इसके बाद चोट और चिकनगुनिया के चलते उनकी रफ्तार थम गई। उन्हें डेनमार्क के रस्मस गेम्के के खिलाफ 46 मिनट में 21-18, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Badminton , Lakshya Sen , Japan Masters

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD