Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ब्रहमसरोवर व ज्योतिसर के जीर्णोद्वार व सौन्दर्यकरण का कार्य मेला शुरू होने से पहले करें पूरे – नायब सिंह सैनी

तीर्थ स्थलों पर महाभारत के श्लोकों के लेखन के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 16:34 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के तहत होने वाले सभी कार्यो को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए और विकास कार्यो में गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी कार्य में कोई लापरवाही व कोताही बरती जाएगी तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन आने वाले तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्वार, नवीनीकरण, सौन्दर्यकरण आदि को लेकर किए जाने वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के ओएडी बी बी भारती, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, सहित केडीबी के सदस्य एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर तीर्थ के कार्य प्राथमिकता के आधार पर मेला शुरू होने से पहले पूरे कर लिये जाएं ताकि जनता को उनका लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कोई बदलाव किया जाना है तो उसकी पहले अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। 

विकास कार्यों की पहले ड्राईंग बनाएं फिर कार्य शुरू किए जाए और इस कार्य में समय अवधि भी निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री ने भौर सैंदा तीर्थ पेहवा के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि इस तालाब पर घाट का निर्माण करने व दर्शकों के लिए चित्रकारी, पेंटिंग आदि करने का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। 

उन्होंने कहा कि केडीबी के विकास कार्यो की समीक्षा हेतू आगामी बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी इसमें सभी कार्यो की रिपोर्ट विस्तार से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भौर सैंदा तालाब से मगरमच्छ निकलने का संवेदनशील मामला संज्ञान में आया है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। 

इस मामले की जांच अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार करें। मुख्यमंत्री ने जीन्द के पाण्डु पिण्डारा तीर्थ स्थल पर किए गए कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने 182 तीर्थ स्थलों पर महाभारत के श्लोकों की महिमा पटट् बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD