Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

जूनियर एनटीआर ने लॉन्च किया मोगली 2025 का टीज़र

साक्षी मेढोलकर की डेब्यू फिल्म चर्चा में

Jr NTR, Nandamuri Taraka Rama Rao Jr, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, Sakkshi Mhadolkar, Mowgli 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 14:58 IST

डेब्यू एक्ट्रेस साक्षी मेढोलकर की पहली फिल्म मोगली 2025 का टीज़र यंग टाइगर जूनियर एनटीआर ने लॉन्च किया, जिससे फिल्म industry में साक्षी की एंट्री को ज़बरदस्त पहचान मिली है। टीज़र लॉन्च साक्षी के लिए बेहद भावुक और यादगार पल रहा, क्योंकि तेलुगु सिनेमा से उनका भावनात्मक जुड़ाव काफी पुराना है।

साक्षी ने इस अनुभव को अपने करियर का सबसे बड़ा क्षण बताया। वे कहती हैं, “मैंने तेलुगु फिल्में देखकर भाषा सीखी… और आज मेरे पसंदीदा स्टार जूनियर एनटीआर गरु ने मेरी डेब्यू फिल्म मोगली 2025 का टीज़र लॉन्च किया। यह दिन हमेशा याद रहेगा।”

टीज़र रिलीज़ के दौरान जूनियर एनटीआर ने साक्षी की स्क्रीन प्रेज़ेंस और अभिनय क्षमता की भी तारीफ़ की, जो उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हुई। मोगली 2025 का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता संदीप राज ने किया है। फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है। 

फिल्म 12 दिसंबर 2025 को विश्वभर में रिलीज़ होगी। फिल्म में साक्षी एक ऐसी युवती का किरदार निभा रही हैं जो सुन और बोल नहीं सकती। यह चुनौतीपूर्ण भूमिका उनसे विशेष भाव-प्रकटन और गहरी संवेदनशीलता की मांग करती थी।इस बारे में साक्षी कहती हैं, “इस किरदार ने मुझे ख़ामोशी की ताक़त समझाई और एक कलाकार के रूप में मुझे निखारा।”

टीज़र में साक्षी की झलक को दर्शकों ने ध्यान से नोट किया है, और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं। खूबसूरत जंगल पृष्ठभूमि, दमदार संगीत और पौराणिक संकेतों के बीच साक्षी की उपस्थिति कहानी की भावनात्मक परत को मजबूत बनाती है।

उच्च स्तरीय प्रोडक्शन वैल्यू, शानदार visuals और साक्षी की प्रभावशाली स्क्रीन अपील के साथ मोगली 2025 इस साल की प्रमुख रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही है। साक्षी मेढोलकर के लिए यह फिल्म सिर्फ डेब्यू नहीं, बल्कि उनके सपनों की यात्रा की शुरुआत है।

वे कहती हैं,“मोगली 2025 मेरे करियर की पहली सीढ़ी है। इतने प्यार और सम्मान के साथ शुरुआत करना मेरे लिए अविस्मरणीय है।” फिल्म 12 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

 

Tags: Jr NTR , Nandamuri Taraka Rama Rao Jr , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , Sakkshi Mhadolkar , Mowgli 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD