Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

कमलेश ठाकुर ने नलेटी पंचायत में सुनीं जनसमस्याएं

विकास कार्यों का लिया जायजा

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:57 IST

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक  कमलेश ठाकुर ने आज नलेटी पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या को दूर कर दिया गया है तथा बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय के भीतर क्षेत्र में बिजली वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और स्वयं यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कार्य धरातल पर प्रभावी रूप से संपन्न हो। विधायक  ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती  को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 करोड़ की यूवी अल्ट्रावायलेट फिल्ट्रेशन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजना स्वीकृत हुई है जिसके अंतर्गत लोगों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त नलेटी पंचायत के समडोल महिला मंडल के अतिरिक्त कमरे के निर्माण हेतु  तीन लाख की राशि  स्वीकृत की गई है। उन्होंनें अपने संबोधन में यह भी  कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्य धारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने समाज में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बुराई के विरुद्ध एकजुट होकर मुहिम छेड़ें और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाएं।

इस अवसर  पर  वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड बालेश शर्मा , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक शर्मा,  पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ,पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा ,पूर्व बीडीसी अध्यक्ष गुरु चरण ,महिला मंडल प्रधान शुक्ला  धीमान, उपप्रधान महिला मंडल सुधा शर्मा, सदस्य  ब्राह्मण कल्याण बोर्ड संदीप शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष  सुमित ठाकुर और पूर्व  बीडीसी सुनील कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD