Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है: मोहिंदर भगत

बागवानी मंत्री ने ‘अपना पिंड अपना बाग़’ योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की, विभाग के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विशेष चर्चा हुई

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:36 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री श्री भगत ने बागवानी विभाग की योजना ‘अपना पिंड अपना बाग़’ के तहत हुई प्रगति और विभाग में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा की। मंत्री ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से प्रगति अधीन प्रोजेक्टों जिनमें पॉलीहाउस के अलावा राज्य में फलों और सब्ज़ियों के उत्पादन संबंधी कार्य शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री भगत ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गांवों की पंचायत भूमि पर फलदार पौधे लगाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत भूमि पर लगाए जाने वाले फलदार बागों से होने वाली आमदनी गांवों के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी, जिससे पंजाब के गांव आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।

इससे पहले बैठक के दौरान बागवानी आयुक्त श्रीमती बबीता कलेर और निदेशक श्रीमती शैलेन्द्र कौर ने विभाग के अधीन प्रोजेक्टों की प्रगति और खाली पदों को भरने संबंधी की जा रही कार्रवाई की जानकारी मंत्री को दी। इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बागवानी विभाग के अधीन चल रहे सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थानीय पंचायतों और किसानों के साथ निजी तौर पर संपर्क बनाए रखें और किसानों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करें। अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को सभी कार्य समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD