Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

अगर एक-दो छात्राओं को भी प्रेरित कर पाई तो खुशी होगी : हरमनप्रीत कौर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Harmanpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:32 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को चेन्नई के सेम्मांचेरी स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय कप्तान ने कहा कि अपने खास पलों को छात्राओं के साथ साझा कर उन्हें खुशी हो रही है। मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने इस खास पल को सभी छात्राओं के साथ साझा कर पाई। 

छात्राओं ने मुझसे बहुत अच्छे सवाल पूछे और मुझे उम्मीद है कि मैं उन सभी के जवाब दे पाई। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं इस विश्वविद्यालय की एक-दो छात्राओं को भी प्रेरित कर पाऊं, तो यह हमारे देश में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मुझे इससे खुशी मिलेगी।"हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। 

भारतीय टीम 2005 और 2017 में भी वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी। भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई ने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने जो कहा था वो किसी भी युवा को सपने देखने और उसे पाने के लिए प्रेरित करने वाला था। हरमनप्रीत कौर ने कहा था, "एक लड़की जिसे महिला क्रिकेट के बारे में नहीं पता था, वो नीली जर्सी पहनने का सपना देखती थी। 

ये जर्सी उसके लिए बहुत मायने रखती थी। मैंने बदलाव का सपना देखा था। हम विश्व चैंपियन बन गए हैं। यह दिखाता है कि आपको सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप नहीं जानते कि किस्मत आपको कहां ले जाएगी।" हरमनप्रीत कौर बचपन में लड़कों के साथ खेला करती थीं। महिला क्रिकेट के लिए सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन हरमन ने देश के लिए खेलने का और विश्व कप जीतने का जो सपना देखा था उसे अपनी कप्तानी में पूरा किया। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Harmanpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD