Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

शी चिनफिंग ने स्पेन के राजा फिलिप छह से मुलाकात की

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 18:13 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आए स्पेन के राजा फिलिप छह से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने राजा फिलिप छह की चीन-यात्रा का स्वागत किया और कहा कि स्पैनिश शाही परिवार ने चीन-स्पेन संबंध के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजा फिलिप छह की चीन यात्रा दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए बड़ा महत्व रखती है।

शी ने बल दिया कि चीन स्पेन के साथ अधिक रणनीतिक स्थिरता, विकास की जीवंत शक्ति तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव संपन्न सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को तैयार है। दोनों पक्षों को व्यावहारिक सहयोग और आगे बढ़ाना चाहिए। चीन स्पेन से अधिक श्रेष्ठ उत्पादों का आयात करने, नई ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था व एआई आदि नवोदित क्षेत्रों में सहयोग की संभावना साकार करने का उत्सुक है।

राजा फिलिप छह ने कहा कि यह सिंहासन संभालने के बाद मेरी पहली चीन-यात्रा है, जिसका मेरे लिए विशेष महत्व है। चीन और स्पेन के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। इधर कुछ साल चीन ने विकास में विश्वविख्यात उपलब्धियां हासिल कीं, जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की व्यापक प्रशंसा मिली। हमें पक्का विश्वास है कि स्पेन और चीन का मैत्रीपूर्ण संबंध निश्चित ही दोनों देशों की जनता के लिए कल्याण लाएगा।

वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में व्यापार, शिक्षा, विज्ञान व तकनीकी आदि क्षेत्रों में दस सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। वार्ता से पहले शी और उनकी पत्नी ने राजा फिलिप छह और रानी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD