Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

चिकित्सा से संबंधित उपकरणों की खरीद त्वरित विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिएः डॉ. धनी राम शांडिल

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 12:19 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां उच्च स्तरीय खरीद समिति (एच.पी.पी.सी.) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित उपकरणों और आपूर्तियों की निविदा और खरीद की प्रक्रिया को तेज तथा कार्य को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपकरण, डायग्नोस्टिक और लैब सेवाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के सबसे दूरदराज क्षेत्रों तक सुनिश्चित होनी चाहिए और इसके लिए सरकार सुनिश्चित कर रही है कि अत्याधुनिक मशीनरी पूरे प्रदेश में उपलब्ध करवाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद और स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए ताकि निजी सेवा प्रदाताओं या राज्य से बाहर स्थित संस्थानों पर निर्भरता कम की जा सके।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वास्थ्य ढांचे के आधुनिकीकरण और मजबूती तथा राज्यभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में किसी भी प्रकार की वित्तीय कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यक चिकित्सा उपकरण आपूर्ति निर्बाध, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए एक विश्वसनीय तंत्र विकसित किया जाए। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी और एच.पी.एम.एस.सी.एल. के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD