Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दुबई से खन्ना निवासी अशोक कुमार का पार्थिव शरीर भारत पहुँचा

सरबत दा भला ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हवाई अड्डे से घर भेजा गया पार्थिव शरीर

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 12:06 IST

लुधियाना ज़िले के खन्ना निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र गिरधारी लाल का पार्थिव शरीर आज दुबई से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुँचा। हवाई अड्डे पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरबत दा भला ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा के माध्यम से पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुबई के प्रसिद्ध व्यवसायी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबरेाय ने बताया कि अशोक कुमार अपने परिवार की भलाई के लिए पिछले लगभग सात वर्षों से दुबई में मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार के परिवार ने उनसे संपर्क कर सूचित किया था कि बीते 26 अक्टूबर को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने के कारण अशोक कुमार का दुबई में निधन हो गया। 

डॉ. ओबरेाय ने बताया कि परिवार के अनुसार, अशोक कुमार के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की ज़िम्मेदारी दुबई स्थित भारतीय दूतावास द्वारा निभाई जा रही थी, लेकिन अमृतसर हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता थी।आज अमृतसर हवाई अड्डे से मृतक का शरीर पीड़ित परिवार की मौजूदगी में ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेयर और जनरल सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह संधू द्वारा प्राप्त कर ट्रस्ट की एंबुलेंस सेवा से उनके घर पहुँचाया गया। 

डॉ. ओबरेाय ने बताया कि ट्रस्ट की लुधियाना ज़िले की टीम जल्द ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी, जिसके बाद आवश्यकता अनुसार अशोक कुमार के परिवार को मासिक पेंशन भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हवाई अड्डे पर मौजूद अशोक कुमार के पुत्र चिराग शर्मा और पंकज शर्मा ने इस कठिन घड़ी में मदद के लिए डॉ. एस.पी. सिंह ओबरेाय का हृदय से धन्यवाद किया।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD