Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

द्रौपदी मुर्मु बोत्सवाना पहुंची

राष्ट्रपति बोको के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का नेतृत्व किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Advocate Duma Gideon Boko, President of Botswana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बोत्सवाना , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 18:12 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में कल (11 नवंबर, 2025) बोत्सवाना के गैबोरोन पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली बोत्सवाना यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ इस राजकीय यात्रा पर जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री, श्री वी. सोमन्ना और संसद सदस्य, श्री परभुभाई नागरभाई वसावा और श्रीमती डीके अरुणा भी गए हैं।

गैबोरोन स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में आज (12 नवंबर, 2025) कार्यक्रम  में राष्‍ट्रपति मुर्मु का बोत्सवाना गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बोत्सवाना में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति बोको ने इस बात का उल्‍लेख किया कि "लोकतंत्र का जनक" भारत, बोत्सवाना की विकास यात्रा में प्रेरणा और समर्थन का एक अटूट स्रोत रहा है। 

उन्होंने शिक्षा, लैंगिक समानता और हाशिए पर आने वाले लोगो के उत्थान को बढ़ावा देने में राष्ट्रपति की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से बोत्सवाना द्वारा आयोजित यह किसी भी देश की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत के साथ द्विपक्षीय सम्‍बंधों के महत्व को दर्शाती है।

व्यापक व्यक्तिगत बैठकों और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय सम्‍बंधों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह भारत के राष्ट्रपति की पहली बोत्सवाना यात्रा है। 

2026 में दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्‍बंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह यात्रा महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, बोत्सवाना के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उसके सम्‍बंध और प्रगाढ़ हो सकें तथा भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन के ढांचे के अंतर्गत अफ्रीका के साथ साझेदारी का विस्तार किया जा सके।

राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि बोत्सवाना 'प्रोजेक्ट चीता' के अगले चरण के तहत भारत में चीतों को फिर से बसाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की एक अनूठी वन्यजीव संरक्षण पहल है और इसका उद्देश्य भारत के इकोसिस्‍टम में चीतों को पुनर्स्थापित करना है।

उन्होंने राष्ट्रपति बोको और बोत्सवाना के लोगों को भारत में अपने देश से चीते भेजने पर सहमति के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं की उपस्थिति में फार्माकोपिया पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इससे बोत्सवाना के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफ़ायती भारतीय दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। राष्ट्रपति ने बोत्सवाना सरकार के अनुरोध पर आवश्यक एआरवी दवाइयां उपलब्ध कराने के भारत के निर्णय के बारे में भी अवगत कराया।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Advocate Duma Gideon Boko , President of Botswana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD