Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार मानसून के दौरान गुरुग्राम में इस बार नहीं होगी जलभराव की समस्या, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह

 

डीके शिवकुमार ने द्रौपदी मुर्मू और सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

DK Shivakumar, Chief Minister of Karnataka, Karnataka Congress, Droupadi Murmu, CP Radhakrishnan, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:58 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, उपराष्ट्रपित सीपी राधाकृष्णन से भी कर्नाटक के सीएम ने मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"

इसके पहले डीके शिवकुमार ने गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होकर और समावेशी मानव विकास के लिए कर्नाटक का विज़न साझा करके मुझे खुशी हुई। कर्नाटक भारत में विकास, इनोवेशन और अवसरों के सबसे मजबूत इंजनों में से एक बना हुआ है।

अपने 'गारंटी मॉडल' और शिक्षा, स्किलिंग, युवाओं के सशक्तिकरण, टेक्नोलॉजी और AI-आधारित गवर्नेंस में निवेश के ज़रिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। मैंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक विकसित कर्नाटक, विकसित भारत की यात्रा को तेज़ करेगा और समावेशी व टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहकारी संघवाद और केंद्र-राज्य के बीच मज़बूत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

10 जून को डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद 10 जनपथ पर यह उनकी पहली यात्रा थी। मुलाकात के दौरान, शिवकुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और पार्टी और शासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यालय का शिष्टाचार दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, महासचिव कमलाक्षी राजन्ना और शिल्पी अरोरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय का भी दौरा किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीवी श्रीनिवास, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कर्नाटक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मंजुनाथ गौड़ा, कांग्रेस नेता एमएलसी बसनागौड़ा बदरली, इनायत अली और नागेश करियप्पा तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि 3 जून को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

 

Tags: DK Shivakumar , Chief Minister of Karnataka , Karnataka Congress , Droupadi Murmu , CP Radhakrishnan , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD