Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ग्रेस केली : हॉलीवुड की ऐसी अदाकारा जिनकी जिंदगी परी कथा सरीखी, अंत दर्दनाक

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:50 IST

हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ग्रेस केली की जिंदगी किसी परीकथा की तरह शुरू हुई और एक ट्रैजेडी पर आकर थम गई। उनकी कहानी उस रोशनी और सन्नाटे की दास्तान है जिसमें एक अभिनेत्री अपनी कला, अपनी इच्छाओं, अपनी पहचान और अपने भाग्य के बीच लगातार संघर्ष करती रही।

फिलाडेल्फिया में 12 नवंबर 1929 को जन्मी ग्रेस को मंच से लगाव था। उन्हें लगता था कि कैमरा उनके सामने आते ही दुनिया थोड़ी शांत हो जाती है। अभिनय उनके लिए शौक नहीं, एक तरह का सुकून था एक जगह जहां वे खुद को संपूर्ण महसूस करती थीं। यही भावना उन्हें ब्रॉडवे से हॉलीवुड लेकर आई, और वहीं से उनका सितारा इतनी तेजी से चमका कि मात्र कुछ वर्षों में वे दुनिया की सबसे चर्चित और सम्मानित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

अल्फ्रेड हिचकॉक उन्हें अपनी ‘आइडियल हीरोइन’ कहते थे और ग्रेस समझती थीं कि उनकी सुंदरता ही नहीं, उनका संयम और स्क्रीन पर पैदा होने वाली एक अद्भुत शांति उन्हें अलग बनाती है। “रियर विंडो”, “टू कैच अ थीफ” और “हाई सोसाइटी” जैसी फिल्मों में उनके किरदार अक्सर किसी रहस्य की तरह सामने आते। 

शांत, सटीक और भीतर से मजबूत। ग्रेस खुद कहा करती थीं कि कैमरे के सामने आने वाला उनका आत्मविश्वास असल जिंदगी में नहीं था। उन्हें लगता था कि असली ग्रेस पर्दे पर ही दिखती है, जबकि वास्तविक जीवन में वे अक्सर असहज और संकोची पड़ जाती थीं।

उनकी जिंदगी में आए एक अप्रत्याशित मोड़ आया। मोनैको के प्रिंस रेनियर से उनकी मुलाकात हुई और सब कुछ बदल दिया। ग्रेस का दिल मानो एक नई दुनिया की ओर खिंच गया जहां चमक थी, राजसी परंपरा थी और एक तरह का स्थायित्व था। उन्होंने अभिनय छोड़ने का निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लिया, लेकिन वे स्वीकारती थीं कि यह फैसला जितना सुंदर दिखता था, उतना आसान नहीं था। 

उन्हें अपने करियर से गहरा लगाव था, पर एक नई पहचान का आकर्षण भी उतना ही तीव्र था। शादी के बाद वे प्रिंसेस ग्रेस बनकर एक ऐसे जीवन में प्रवेश कर गईं जिसमें जिम्मेदारियां अधिक थीं, और निजी स्वतंत्रता कहीं पीछे छूट गई थी। उन्होंने कई बार कहा था कि कैमरे की दुनिया से दूर जाना अतीत को पीछे छोड़ देने जैसा था एक मीठा दुख, जिसे वे मुस्कुराकर स्वीकार कर रही थीं।

मोनैको में उनका जीवन बाहर से जितना परिपूर्ण दिखता था, भीतर उतना ही चुनौतीपूर्ण था। वे चाहती थीं कि लोग उन्हें सिर्फ एक राजकुमारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में देखें। जो अपने बच्चों की परवरिश, राज्य के सामाजिक कार्यों और निजी भावनाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

12 सितंबर 1982 की वह दोपहर उनकी कहानी को अचानक एक अंधे मोड़ पर ले गई, जब मोनैको में कार चलाते हुए उन्हें स्ट्रोक आया और गाड़ी खाई में गिर गई। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई, और अगले ही दिन ग्रेस ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

इस हादसे ने दुनिया को हिला दिया क्योंकि यह अंत उस अभिनेत्री का था जिसका जीवन कभी किसी फिल्म की तरह उजाला बिखेरता था। लोग इस बात को भूल नहीं पाए कि परीकथाएं भी कभी-कभी अधूरी रह जाती हैं।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD