Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

पंजाब के गतकेबाजों ने दूसरे फेडरेशन गतका कप पर किया क़ब्ज़ा

हरियाणवी गतका खिलाड़ी रहे उपविजेता

Gatka, 2nd Federation Gatka Cup 2025, Harjeet Singh Grewal, National Gatka Association of India, NGAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 18:47 IST

पंजाब के गतकेबाजों ने अपने उत्कृष्ट मार्शल आर्ट कौशल से गतका-सोटी के ज़बरदस्त प्रहार करते हुए प्रतिष्ठित दूसरे फेडरेशन गतका कप की समग्र चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। विशेष रूप से पारंपरिक गतका कला के शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब की टीम ने बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस वार्षिक टूर्नामेंट में अपनी अमिट छाप छोड़ी। 

हरियाणा के तेज़-तर्रार गतका खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इन प्रतियोगिताओं में समग्र उपविजेता के रूप में सराहनीय स्थान हासिल किया। पंजाब ओर हरियाणा के खिलाड़ियों में गतका-सोटी (व्यक्तिगत) का फाइनल मैच इतना रोमांचक था कि अतिरिक्त समय दौरान भी मैच बराबरी पर रहने की वजह से इसका फैसला 'सड़न डैथ' नियम से करना पड़ा।

यह दो दिवसीय प्रतियोगिता यहाँ हुई राष्ट्रीय सांस्कृतिक पायथियन खेलों के साथ ही आयोजित की गई। गतकाईयों ने हर मैच में अपने मुकाबलों के दौरान लगातार अंक अर्जित करने के लिए तगड़ा संघर्ष किया, टिकटिकी लगाए रखी और अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कुशल तकनीकों से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आक्रमण करने का कोई अवसर नहीं गंवाया।

पंजाब के गतका खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए पूर्ण प्रभुत्व दिखाया। उधर हरियाणा की लड़कियों ने गतका सोटी के शानदार कौशल दिखाते हुए विजयी होने के समान उत्साह के साथ पंजाब की लड़कियों को मात देकर अपने वर्ग में चैम्पियनशिप का खिताब जीता। 

शेष स्थानों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियां अपने-अपने वर्गों में उपविजेता रहीं। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के युवाओं ने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक साझा किए। इसी तरह चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की लड़कियों ने भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

चैंपियनशिप का उद्घाटन पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल ने किया। सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी बी.एच. अनिल कुमार, आईएएस, ने की। अंतिम दिन फ़ाइनल मुकाबलों का उद्घाटन नेशनल गतका एसोसिएशन आफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया।

इन प्रतियोगिताओं के अवसर पर इंटरनेशनल सिख शस्त्र विद्या काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीत सिंह सैनी, आर्थी दीवान, श्रीजीत सुरेंद्र और कोच वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) सहित गतका तकनीकी कोच जगदीश सिंह, हरनाम सिंह, हरसिमरन सिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka , 2nd Federation Gatka Cup 2025 , Harjeet Singh Grewal , National Gatka Association of India , NGAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD