Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं रेखा गुप्ता, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Delhi Blast, Delhi Car Blast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 18:08 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सरकार पूरी गंभीरता से हालात पर नजर बनाए हुए है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "यह वाकई बहुत दुखद घटना है। 

सभी संबंधित एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं। हमने कल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न तो घायलों को और न ही उनके परिवारों को किसी तरह की परेशानी हो।" सीएम ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज और सहायता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवारों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाए, चाहे वह चिकित्सा सुविधा हो या आर्थिक मदद। इसके साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ग्रैप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान – स्टेज 3) लागू कर दिया गया है और सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा चुके हैं। 

सीएम ने कहा, "स्कूलों की कक्षाएं पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में चलाई जाएंगी ताकि बच्चों की सेहत पर कोई खतरा न आए।" सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों पर निगरानी रखी जाए, सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाए और औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि यह आसपास के शहरों से जुड़ा हुआ है, जो राजधानी पर गहरा असर डालते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रदूषण कम करने के प्रयासों में जुटी है। 

उन्होंने यह भी बताया कि बाहर से आने वाले वाहन, हवा के जरिए पहुंचने वाले प्रदूषक और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा को और खराब करते हैं। राजधानी में सरकार एक तरफ हादसे के घायलों की देखभाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कदम उठा रही है ताकि दिल्ली एक बार फिर स्वच्छ और सुरक्षित शहर बन सके।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Delhi Blast , Delhi Car Blast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD