Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की

प्रभावितों को 81 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi, Rajesh Dharmani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 12:14 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।

इस अवसर पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को 7 लाख रुपये में से 4-4 लाख रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई। इनमें से 781 लाभार्थी मंडी, 631 लाभार्थी कुल्लू तथा 101 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये प्रदान किए गए। 

राहत राशि प्राप्त करने वाले 1,547 लाभार्थी मंडी, 1,541 लाभार्थी कुल्लू और 313 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। अब तक, मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की राहत सहायता वितरित की जा चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त, राज्य कार्यकारी समिति ने 18.84 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की पांच और परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जबकि सात अतिरिक्त न्यूनीकरण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मधु मांडव’ पहल का शुभारंभ भी किया। इस पहल को मुख्य रूप से जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। 

इसके तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ  मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत उत्पादित शहद का विपणन ‘हिम-ईरा मांडव’ ब्रांड नाम से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर में बाढ़ में अपने माता-पिता को खोने वाली एक बच्ची निकिता को 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निकिता के लिए 21 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निकिता जैसी बेटियां अकेली नहीं हैं और प्रदेश सरकार इन बच्चियों के साथ खड़ी है। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक चंद्र शेखर और अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव और प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन ठाकुर, पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, लाल सिंह कौशल, जगदीश रेड्डी, चेत राम ठाकुर, नरेश चौहान, विवेक कुमार, महेश राज, चंपा ठाकुर और विजय कानव, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi , Rajesh Dharmani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD