Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विश्व कप का श्रेय पैसे और लोकप्रियता के बिना खेलने वाली क्रिकेटरों को भी जाता है : राधा यादव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Radha Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 16:22 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। भारतीय महिला टीम का यह पहला विश्व कप है। टीम इंडिया की सदस्य रहीं राधा यादव ने जीत का श्रेय भारतीय टीम से जुड़े हर सदस्य को दिया है। उन्होंने पूर्व महिला क्रिकेटरों को भी इस जीत के लिए श्रेय दिया और कहा कि अगर उन लोगों ने शुरुआत नहीं की होती तो शायद हम विश्व कप नहीं जीत पाते। 

आईएएनएस से विशेष बातचीत करते हुए राधा यादव ने कहा, "हमने लंबे समय से कड़ी मेहनत की है। ईश्वर के आशीर्वाद से विश्व कप जीतकर काफी अच्छा लग रहा है। विश्व कप जीतने वाली रात हम सो नहीं पाए। पूरी रात पार्टी और डांस चलता रहा। सुबह में जिस तरह लोग हमें देख कर प्रतिक्रिया दे रहे थे और खुश हो रहे थे। 

उसे देख हम भी बहुत खुश हुए। निजी तौर पर मैं जीत और हार को एक ही तरीके से लेती हूं। मुझे लगता है कि लंबे समय बाद हमें यह महसूस होगा कि हमने क्या कर दिया है। फिलहाल हम बहुत खुश हैं।" राधा यादव ने कहा, "हरमनप्रीत कौर ने जब आखिरी कैच लिया, उसके बाद हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था। 

हम खूब भागे। हमें जनता का जिस तरह सहयोग मिला, वो शब्दों से परे हैं। हमारी जीत के लिए फैंस मैच के दौरान ही आरती कर रहे थे। ये मेरी जिंदगी का सबसे स्पेशल लम्हा रहेगा।" उन्होंने कहा, "पहले हम जहां भी खेले क्रिकेट के इतने बड़े सितारे मैच देखने नहीं आते थे।

लेकिन, फाइनल के दौरान महिला क्रिकेट के सभी बड़े नाम मौजूद थे। विश्व कप में हमारी सफलता सिर्फ हमारी नहीं बल्कि उन पूर्व क्रिकेटरों की भी है जिन्होंने बिना पैसे और लोकप्रियता के खेला। अगर वे नहीं खेलते, तो शायद हम भी नहीं खेल पाते। हमारी जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"

बांग्लादेश वनडे से राधा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को स्थिति के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन करना होता है। ऐसे में उन्हें जब लगा कि मुझे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए, उन्होंने मौका दिया। एक खिलाड़ी के तौर पर हमें अपना योगदान देने के लिए हर समय और हर तरह से तैयार रहना चाहिए। 

हम पानी भी पिलाते हैं और 12वें खिलाड़ी के रूप में क्षेत्ररक्षण के लिए भी जाते हैं। राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी में सुधार के लिए गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी को श्रेय दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार से जुड़े सवाल पर राधा यादव ने कहा, "दोनों के साथ-साथ टीम से जुड़े सभी का सहयोग अहम था। 

किसी एक के सहयोग से आप मैच जीत सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट जीतने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। हम टूर्नामेंट जीते हैं, इसका अर्थ यही है कि सबका योगदान रहा है।" राधा ने कहा, "भारतीय टीम में मंधाना, हरमन, और मैं काफी समय से एक साथ खेल रहे हैं। 

हमने हार-जीत का अनुभव एक साथ किया था। पूर्व में हमें कई बार हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप 2025 के लिए हमारे मन में विशेष भावना थी। विश्व कप भारत में हुआ। हम सभी चाहते थे कि हम अपने घर में जीतें। हम सभी उज्जेन स्थित महाकालेश्वर भी गए थे। 

हम सभी एक दूसरे के लिए दुआ कर रहे थे और जीतने के बाद एक दूसरे के लिए खुश हैं। डीवाई पाटिल स्टेडियम हमारे लिए लकी है।" आखिर में राधा ने कहा कि हमारा विश्व कप 2025 में चैंपियन होना देश के युवाओं, न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों और अन्य खेल के खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।  राधा यादव ने विश्व कप 2025 के 3 मैचों में 4 विकेट लिए। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Radha Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD