Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब का दौरा किया

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सऊदी अरब , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 15:14 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू 07 से 09 नवंबर 2025 तक सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर थे। श्री किरेन रिजिजू के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। इसमें श्री असीम आर. महाजन, अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) और श्री राम सिंह, संयुक्त सचिव (हज), अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय शामिल थे। यह यात्रा सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल रबिया के निमंत्रण पर हुई थी। 

2. 09 नवंबर 2025 को केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने हज तैयारियों की समीक्षा की, समन्वय और रसद सहायता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

बैठक में सुचारू और आरामदायक तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं, परिवहन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज-2026 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत के लिए देश कोटा 1,75,025 की पुष्टि की गई।

3. केंद्रीय मंत्री ने यात्रा के दौरान हज-2026 की तैयारियों का आकलन करने के लिए भारतीय दूतावास रियाद और भारतीय महावाणिज्य दूतावास जेद्दा के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने भारतीय तीर्थयात्रियों के कल्याण और आराम को सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में मिशन और वाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना की। 

केंद्रीय मंत्री महोदय ने जेद्दा और ताइफ़ में हज और उमराह से संबंधित प्रमुख स्थलों टर्मिनल 1 और जेद्दा में हरमैन स्टेशन का दौरा कर तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने जेद्दा और ताइफ़ में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत की।

4. यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ती साझेदारी में महत्वपूर्ण है। यह विविध क्षेत्रों विशेष रूप से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक कल्याण में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस यात्रा ने मैत्री, पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। यह भारत-सऊदी अरब संबंधों का मार्गदर्शन करती रही है तथा तीर्थयात्रियों के कल्याण और द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रूप से मजबूत करने में सकारात्मक योगदान दे रही है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD