Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब सरकार द्वारा गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में 23 से 25 नवम्बर तक होंगे धार्मिक समागम - जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस से जुड़े समागमों की तैयारियों को पंजाब सरकार दे रही है अंतिम रूप - दीपक बाली, सलाहकार

Deepak Bali, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jathedar Baba Balbir Singh, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 11:34 IST

शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि नौवें पातशाह, हिंद की चादर, धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी शताब्दी के समागम 23 से 25 नवम्बर तक गुरमति मर्यादा के अनुसार गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल, श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किए जाएंगे। 23 नवम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जिनके भोग 25 नवम्बर को डाले जाएंगे। 23 नवम्बर को इसी छावनी में सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से सभी धर्मों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।

आज गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में पर्यटन विभाग पंजाब के सलाहकार श्री दीपक बाली और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई एक विशेष बैठक के बाद बातचीत करते हुए शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत शताब्दी के साथ-साथ दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी साहिब ए कमाल के गुरुतागद्दी दिवस की शताब्दी भी मनाई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में रहित मर्यादा के अनुसार सभी धार्मिक समागम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 24 नवम्बर को गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब कीरतपुर साहिब से शीश भेंट यात्रा सभी निहंग सिंह जत्थेबंदियों द्वारा आरंभ की जाएगी, जो विभिन्न पड़ावों से होती हुई गुरुद्वारा शीश गंज साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में सम्पन्न होगी।

पर्यटन विभाग पंजाब के सलाहकार श्री दीपक बाली ने समस्त समागमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में 23 नवम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे, जिनका समापन 25 नवम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि उत्तरी भारत में पहली बार विरासत-ए-खालसा, श्री आनंदपुर साहिब में 500 ड्रोनों के माध्यम से नौवें पातशाह जी के जीवन को समर्पित ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जो 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन होगा।

श्रद्धालुओं के मुफ़्त ठहराव के लिए 19 नवम्बर से 29 नवम्बर तक तीन विशाल टेंट सिटीज़ का निर्माण करवाया जा रहा है, जिनमें संगतों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को चरण गंगा स्टेडियम में गुरु साहिब की बेमिसाल शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में गुरमति समागम होंगे, जिनमें महान कीर्तन दरबार, सबके कल्याण हेतु एकत्रता, सर्व धर्म सम्मेलन, ढाडी कविशरी दरबार और प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे संगतों को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने समागम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जसप्रीत सिंह एस.डी.एम., जशनदीप सिंह मान डी.एस.पी., भुपिंदर सिंह चाना सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, पर्यटन विभाग, दानिशवीर सिंह एस.एच.ओ., निहंग सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Deepak Bali , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jathedar Baba Balbir Singh , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD