Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फैंस को राहत, साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए लौटे ऋषभ पंत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:39 IST

साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के कुछ घंटों बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए वापस लौट आए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में जारी इस मुकाबले में भारत-ए की कमान संभाल रहे हैं। 

पंत को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज त्सेपो मोरकी की तीन गेंदों पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पंत के हेलमेट पर एक गेंद लगी थी। इसके अलावा, उनकी बाईं कोहनी पर और पेट पर भी गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, पंत बल्लेबाजी जारी रखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन इंडिया-ए के कोच ऋषिकेश कानिटकर और फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। उस समय पंत 22 गेंदों में 17 रन बना चुके थे। 

इसके बाद टेस्ट मैचों में भारत के दूसरे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल अगले सत्र में आए और अर्धशतक पूरा किया। छठा विकेट गिरने के बाद पंत वापस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं।

पंत इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। जुलाई में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर के अंगूठे पर लगी थी। इसके बाद पंत को मैदान पर वापसी के लिए 3 महीने से अधिक समय लगा। सर्जरी के बाद पंत ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दो महीने रिहैब में बिताए। 

इसके बाद उन्होंने भारत-ए की ओर से खेलने के लिए ट्रेनिंग शुरू की। फिलहाल पंत का मकसद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट होना है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता में पहला टेस्ट खेला जाएगा, जिसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। दोनों देश तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज भी खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD