Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नौवें पातशाह गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : कुलतार सिंह संधवा

24 नवंबर को गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब (कीरतपुर साहिब) से नगर कीर्तन के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुँचने के उपरांत गुरु तेग बहादुर जी के शहादी दिवस को समर्पित विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत होगी: हरजोत सिंह बैंस

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harjot Singh Bains, Tarunpreet Singh Sond, Deepak Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 11:29 IST

नौवें पातशाह, “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा ने विरासत-ए-खालसा में मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

स्पीकर ने बताया कि गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित यह विशेष विधानसभा सत्र पंजाब सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिबानों के दर्शन और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि भाई जैता जी द्वारा दिल्ली में गुरु साहिब की शहादत के बाद उनका शीश कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब लाया गया था, जिसके बाद भाई जैता जी, माता गुजरी जी और बाल गोबिंद राय जी के साथ उसे श्री आनंदपुर साहिब लाकर अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं आज गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब (कीरतपुर साहिब) से नगर कीर्तन की शुरुआत की जाएगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर सभी मंत्रियों और विधायकों द्वारा किया जाएगा। नगर कीर्तन जब गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुँचेगा, तब विधानसभा सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के ठहरने की व्यवस्था भाई सती दास पंडाल में की गई है, ताकि मंत्री और विधायक अपने परिवारों सहित 23 नवंबर से ही श्रद्धापूर्वक श्री आनंदपुर साहिब पहुँचकर सभी कार्यक्रमों में भाग ले सकें।

उन्होंने आगे बताया कि जो विधायक सीधे सत्र में शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए अलग से यातायात की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्यटन विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और विधायक संगत के साथ नम्र सेवक के रूप में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित होकर कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के उपरांत एक विशेष ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, जो अपने आप में अनोखा होगा और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। बैठक के उपरांत, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया, स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा, मंत्रियों के समूह और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भाई जैता जी स्थल पर विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (संसदीय कार्य) श्री डी. के. तिवारी, सचिव जल आपूर्ति विभाग श्री हरप्रीत सिंह, सचिव पर्यटन विभाग डॉ. अभिनव त्रिखा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग श्रीमती हरगुंजीत कौर, एमडी इंफोटेक श्री जसप्रीत सिंह, निदेशक स्थानीय निकाय विभाग श्री कुलवंत सिंह, निदेशक आतिथ्य विभाग श्री तेज सिंह सैनी, एडीजीपी श्री सुरिंदरपाल सिंह परमार, डीआईजी रूपनगर रेंज श्री नानक सिंह, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर श्री वर्जीत वालिया, एसएसपी रूपनगर श्री गुलनीत सिंह खुराना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूजा सियाल ग्रेवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी श्री एस.एस. भुल्लर, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री विवेक दुरेजा, कार्यकारी अभियंता जल आपूर्ति श्री हरजीतपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harjot Singh Bains , Tarunpreet Singh Sond , Deepak Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD