Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मेरा भाई देशभक्त है, सेना का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेतिया , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 10:45 IST

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का बचाव किया है, जिसे लेकर भाजपा और एनडीए में शामिल राजनीतिक दल उन पर हावी हो रहे हैं।  प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना में देश की 10 फीसदी आबादी का नियंत्रण है। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरा भाई कभी भी सेना के अपमान में कुछ नहीं कह सकता। वे देशभक्त हैं और सेना की भलाई चाहते हैं। बेतिया में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि मेरा भाई कभी ऐसा कुछ नहीं कह सकता है जिससे सेना का अपमान हो।

वह तो सेना का सम्मान करता है, सेना की भलाई चाहता है, और जो सच्चाई होती है, उसे सभी के सामने रखता है। फिर आप कैसे कह सकते हैं कि वह अपमान कर सकते हैं? वह कभी ऐसा कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सेना की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं, वे देश के लिए समर्पित हैं, और वे मेरे भाई हैं। 

वे सच्चाई के साथ खड़े होते हैं और ये लोग उनका मुकाबला नहीं कर सकते, इसीलिए कोई न कोई आरोप लगाते रहते हैं। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया कि अगर चुनाव चोरी कर सरकार बनाई जाएगी तो लोकतंत्र कहां बचा है? ऐसी सरकार से क्या फायदा जो चोरी कर बनाई जाए?

मीडिया से सवाल करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बताया था कि कैसे चुनाव चोरी किया गया, इस पर सवाल क्यों नहीं करते? बिहार में प्रथम चरण के मतदान से पहले उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए और मुझे लगता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं, तो साफ हो जाएगा कि जैसे अन्य राज्यों में हुआ, वही बिहार में भी होगा।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD