Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वोट को बर्बाद न करें, महागठबंधन बिहार के लिए कई काम कराना चाहता है : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेतिया , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 17:10 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। अब दूसरे चरण के लिए एनडीए और महागठबंधन के नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन आज भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। आज खेती-किसानी से भी लोग कमा नहीं पा रहे हैं। एक जमाने में खेती काफी थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये लोग देश में किसी भी खराब चीज के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हैं, लेकिन आज न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी शख्स ने चुनाव जीता और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की बात की। आज विदेशों में नेहरू की बात हो रही है, लेकिन उनके देश में भाजपा उनका अपमान करती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए दे रही है, लेकिन चुनाव के बाद नहीं मिलने वाले हैं। इनकी नीयत समझने की बात है। प्रियंका ने जनता से कहा कि पैसे ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर दो।

उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को क्या कुछ नहीं दिया, लेकिन आज शिक्षा व्यवस्था ठप हो गई है। आज बिहार में अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट को व्यर्थ नहीं करें। महागठबंधन यहां कई काम करना चाहता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाली, लेकिन ये कहते हैं कि घुसपैठिए के लिए यात्रा निकाली, तो क्या यहां के वोटर घुसपैठिए हैं? महागठबंधन लोगों के अधिकरों की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने पेपर लीक को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। आज युवा 28 साल के हो गए हैं, लेकिन नौकरियां नहीं मिल रही। महागठबंधन की सरकार पेपर लीक रोकेगी। हम लोग परीक्षा का कैलेंडर लेकर आएंगे। युवाओं को व्यापार शुरू करने के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकारी रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD