Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी बधाई, शेयर किए रिकॉर्ड्स

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 16:58 IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर बीसीसीआई ने विराट के शानदार रिकॉर्ड्स को शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विराट कोहली की तस्वीर साझा की और पोस्ट में लिखा कि आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2025, तथा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के विजेता, टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

बीसीसीआई ने विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े भी साझा किए- कुल मैच: 553, कुल रन: 27,673 शतक 82। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पोस्ट में लिखा कि किंग कोहली 37 साल के हो गए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, विराट कोहली के अविश्वसनीय सफर का जश्न।

उनके लिए और भी रिकॉर्ड, जीत और खुशियों से भरा साल हो, यही शुभकामनाएं हैं। पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटेल ने विराट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पूर्व सीजन के दौरान मिले थे। 

मुनाफ ने विराट के साथ टीम इंडिया के लिए कई मैच भी खेले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस की टीम ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि रन मशीन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। विराट को उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन साल 2023 में विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक्स पोस्ट में लिखा, "एक क्रिकेट युग और एक अमर विरासत। जन्मदिन मुबारक हो, विराट।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD