एचआरटीसी के सभी कर्मचारी 20 नवंबर से वर्क.टू.रूल के तहत काम करेंगे
Web Admin
z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)
धर्मशाला , 18 Nov 2012
Last updated on: Nov 18, 2012, 00:00 IST
हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ;इंटकद्ध की गेट मीटिंग धर्मशाला में महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया की अध्यक्षता में हुई। बलोरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण परिवहन कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी के सभी कर्मचारी 20 नवंबर से वर्क.टू.रूल के तहत काम करेंगे। इसके साथ ही 27 नवंबर से सभी कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश काटना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि महासंघ कई मर्तबा प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से एचआरटीसी को रोडवेज बनानेए 4.9.14 तथा ग्रेड.पे लागू करने की गुहार लगा चुका है। लेकिन महासंघ की मांग को हमेशा की तरह नरअंदाज किया जाता रहा है। इसके कारण कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। इस मौके पर राज्य महासचिव जगरूप सिंहए धर्मशाला इकाई के प्रधान दलीप शर्मा तथा महासचिव रविंद्र सिंह जाट समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।