Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न सिर्फ विश्व कप, बल्कि हर भारतीय का दिल भी जीता : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 18:17 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीम को जीत की बधाई दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। 

आपके उल्लेखनीय प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क ने देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की शक्ति, लचीलेपन और नेतृत्व क्षमता का उत्सव भी है जो लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "पूरा देश इस गौरवशाली क्षण का जश्न मनाने के लिए एकजुट है। 

आपने न केवल विश्व कप जीता है, बल्कि हर भारतीय का दिल भी जीत लिया है। मैं आप सभी के उज्ज्वल, सफल और प्रेरणादायक भविष्य की कामना करता हूं!" नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनी। 

टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम किया, जिसके बाद से देश के खेल, राजनीतिक और मनोरंजन जगत से लोग टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। 

टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली ने 2 विकेट लिए। शेफाली वर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' और दीप्ति शर्मा को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD