Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला विश्व कप : दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shafali Verma, Deepti Sharma, Richa Ghosh, Amanjot Kaur, Harmanpreet Kaur, Shree Charani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवी मुंबई , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 16:15 IST

भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनी। 

फाइनल में 58 रन बनाने और 5 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखने वाली दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट यादगार रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद दीप्ति ने कहा, "मुझे जो भी भूमिका दी जाती है, मैं उसका हमेशा आनंद लेती हूं। 

मैं किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार रहती हूं, क्योंकि मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे आज परिस्थिति के अनुसार खेलना था और मैंने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी भूमिका का आनंद लिया। लौरा ने बहुत अच्छी पारी खेली। हम बहुत शांत थे। हम हमेशा एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहते थे, जो भी ड्रिंक्स ब्रेक या अन्य ब्रेक हमें मिलता था, हम उस समय का उपयोग योजनाओं पर चर्चा करने के लिए करते थे। 

हमने विश्व कप जीत लिया है। मैं यह ट्रॉफी अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगी।"दीप्ति शर्मा ने विश्व कप के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ ही 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए। मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। 

शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

भारत के दिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया। सेमीफाइनल में 169 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। 

वह सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। वौल्वार्ड्ट अकेले दम टीम के लिए एक योद्धा के रूप में लड़ी लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से मैच का परिणाम वह टीम के पक्ष में नहीं मोड़ सकीं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। इसके अलावा एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए। 

दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई।भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shafali Verma , Deepti Sharma , Richa Ghosh , Amanjot Kaur , Harmanpreet Kaur , Shree Charani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD