Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मानवजीत सिंह संधू : ओलंपियन पिता के बेटे, जिन्होंने शॉटगन में रचा था इतिहास

Sports News, Shooting, Shooter, Manavjit Singh Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 16:05 IST

भारत के स्टार ट्रैप शूटर मानवजीत सिंह संधू ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में पदक विजेता संधू आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2006 में गोल्ड जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय शॉटगन निशानेबाज थे। 

3 नवंबर 1976 को अमृतसर में जन्मे मानवजीत सिंह संधू अपने सटीक निशाने और शांत स्वभाव के लिए मशहूर हैं। वह भारतीय शूटिंग टीम के अनुभवी और प्रेरणास्रोत खिलाड़ी माने जाते हैं। लंबी कद-काठी के दाहिने हाथ के निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू को शूटिंग का खेल उन्हें विरासत में मिला। 

उनके पिता गुरबीर सिंह संधू एक ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता रहे हैं। वही उनके निजी कोच भी रहे। 1998 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले मानवजीत ने उसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारत का स्टार बना दिया था। 

उन्होंने पहली बार साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार 19वें स्थान पर रहे। इसके बाद मानवजीत ने साल 2006 में जागरेब में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ मानवजीत ट्रैप शूटिंग की विश्व रैंकिंग में एक नंबर पर आ गए थे। 

इसी के साथ वह विश्व स्तर पर हुई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। जागरेब में उन्होंने गोल्ड के साथ एक सिल्वर भी अपने नाम किया। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके थे। 2008 बीजिंग ओलंपिक में एक बार फिर मानवजीत ने जगह बनाई, लेकिन इस बार भी पदक से चूक गए। 

इसके बाद साल 2012 और 2016 में मानवजीत ने फिर से ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वे कभी ओलंपिक मेडल नहीं हासिल कर सके, लेकिन पूर्व विश्व चैंपियन शूटर ने नवंबर 2016 में 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप (एनएससीसी) शॉटगन में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में चैंपियन बनकर उपलब्धि हासिल की।

मानवजीत एशियन गेम्स में चार रजत पदक जीतने वाले शूटर हैं। उन्होंने 1998, 2002 और 2006 के एशियन गेम्स में ऐसा किया था। उन्होंने एशियन क्ले शूटिंग चैंपियनशिप में 6 गोल्ड जीते। उन्होंने 2010 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में भी गोल्ड जीता।

एशियन क्ले शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट मानवजीत सिंह ने एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में भी देश के लिए गोल्ड जीता। मानवजीत सिंह संधू के नाम 124 से 125 लक्ष्यों का एशियन रिकॉर्ड है। शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानवजीत को अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter , Manavjit Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD