Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतो पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं : अनिल विज

महर्षि वाल्मीकि पहले ऐसे ऋषि है जिन्होंने ग्रंथों को कविता में लिखा हैं, जिसमें रामायण शामिल हैं : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Maharishi Valmiki, Maharishi Valmiki Jayanti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:38 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतो पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं। सारे देश में धर्म एवं संस्कृति की आधारशिला महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रखी गई हैं।ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार व बब्याल में स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने महर्षि वाल्मीकि दिवस के प्रकट दिवस की उपस्थित सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारे देश में इस जयन्ती को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि आदि कवि, सृष्टिकत्र्ता व रामायण के रचयिता हैं। उन्होनें कहा कि विश्व की सबसे पहली कविता की रचना व विश्व का सबसे पुराना शास्त्र रामायण भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई है। संस्कृत का पहला श्लोक भी भगवान वाल्मीकि के मुख से प्रकट हुआ हैं। संस्कृत में ही हमारे शास्त्र लिखे गए हैं। 

भगवान वाल्मीकि पहले ऐसे ऋषि है जिन्होंने ग्रंथों को कविता में लिखा हैं, जिसमें रामायण शामिल हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के जीवन को शास्त्र में लिखकर आने वाली सदियों तक उनके संदेश व आदेश को प्रशस्त किया हैं। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का भाईयों के प्रति प्यार, माता पिता के प्रति आदर सम्मान, पत्नी के प्रति सम्मान और प्रजा के प्रति उनका जो दायित्व है उसका वर्णन रामायण में किया गया हैं और यह रामायण महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित हैं। 

*महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव कल्याण के लिए रामायण लिखी : विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव कल्याण के लिए रामायण लिखी है। भगवान राम के जीवन को शास्त्र में लिखकर उन्होंने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है। रामायण एक सफलता की कूंजी है। रामायण को शास्त्र का आधार बनाकर हम जीवन यापन की जो भी परस्थिति है उससे निकल सकते हैं। कठिन से कठिन रास्ते पर हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है यह रामायण में लिखा हैं। विश्व का सबसे पुराना शास्त्र रामायण है। 

उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि हिन्दुस्तान में राम लीलाओ के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन परिचय से जुड़ी सभी घटनाओं का वर्णन किया जाता हैं। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी को इस पावन पवित्र अवसर पर कहा कि हमें संकल्प लेना है कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं व उनके शास्त्रों के श्लोकों का रसपान करते हुए अपने जीवन को निर्मल बनाना हैं। 

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि रामायण की जो रचना की गई है वह आदि कवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत भाषा में लिखी हुई हैं। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने दोनों जगहों पर मन्दिर में माथा टेक कर महर्षि वाल्मीकि जी का आर्शीवाद भी प्राप्त किया। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का यहां पहुंचने पर भव्य अभिन्नदन किया और धर्मशालाओं के विस्तार के लिए जो राशि दी गई है उसके लिए उनका धन्यवाद किया।

*तोपखाना में 10 लाख व बब्याल में वाल्मीकि मंदिर सभा को 12 लाख स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए*

इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने तोपखाना बाजार में 22 लाख रूपए की लागत से बनाई गई वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया और धर्मशाला के विस्तार एवं गतिविधियों के लिए 10 लाख रूपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होनें बब्याल में भी अम्बेडकर धर्मशाला के विस्तार के लिए 12 लाख रूपए देने की घोषणा की। 

दोनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज के पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने फुल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, शॉल व सिरोपा भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।वहीं, देर शाम ऊर्जा मंत्री अनिल विज देर शाम बीडी फ्लोर मील के निकट आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके उपरांत गांव टुंडला व रेलवे कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।  

इस मौके पर नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी अश्विनी कुमार, प्रधान नन्द लाल, चेयरमेन भगत राम, राज कुमार राजा, मोहन लाल बग्गन, मदन लाल शर्मा, संजय कुमार, राजा राम, रवि, मोहन लाल बोबी, लक्ष्मी देवी, राज कुमार मटटू, राज कुमार बोह, भाजपा पदाधिकारी किरण पाल चौहान, संजीव अत्री, संजीव सोनी, दीपक भसीन, रवि बुद्धिराजा, नरेन्द्र राणा, आषिमा, अनिल वालिया के साथ-साथ सभा के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Maharishi Valmiki , Maharishi Valmiki Jayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD