Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राहुल गांधी के बयान पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, 'छठी मैया का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा'

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दरभंगा , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 12:21 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छठ महापर्व संबंधी बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति छठी मैया का अपमान कर और पूर्वांचल के भाइयों-बहनों का अनादर कर वोट बैंक की राजनीति करना चाहता है तो अब भारत में यह राजनीति नहीं चलेगी। 

सीएम रेखा गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि देश की जनता, पूर्वांचल की जनता और बिहार की जनता समझती है कि राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। यह त्योहार आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है और इसके अपमान को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को इस बात की तकलीफ है कि पिछले 27 सालों में जो काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकारों में नहीं हो पाए, वे अब भाजपा सरकार में हो रहे हैं, उनकी तकलीफ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जनता की सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। 

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भी सीएम गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार देश की सेवा में जुटे हुए हैं। कई लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त नेतृत्व के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनावी मौसम के मेंढक की तरह हैं, जो केवल चुनाव के समय थोड़ी देर के लिए बाहर आते हैं, बयान देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन देश की जनता, खासकर बिहार की जनता, उनके असली चरित्र को भलीभांति जानती है। उन्होंने न पहले कभी जनता के हित में काम किया, न आगे करेंगे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD